⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » श्री जैन श्वेतांबर नवयुवक मंडल के विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य शुभारंभ

श्री जैन श्वेतांबर नवयुवक मंडल के विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य शुभारंभ

श्री जैन श्वेतांबर नवयुवक मंडल के विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य शुभारंभ

शुभारंभ से पूर्व ही 101 रजिस्ट्रेशन, शहरवासियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

खंडवा। श्री जैन श्वेतांबर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में दीपावली के पावन पर्व पर थायरोकेयर लैब के सहयोग से आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आज महावीर भवन, टपालचाल, खंडवा में भव्य शुभारंभ हुआ।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

शिविर की विशेष बात यह रही कि शुभारंभ से पहले ही शहरवासियों के उत्साह एवं सहयोग से 101 लोगों ने अपना पंजीयन करवा लिया, जो मंडल के लिए एक बड़ी उपलब्धि एवं सामाजिक जागरूकता का सकारात्मक उदाहरण है।

इस शिविर के अंतर्गत थायरोकेयर लैब द्वारा डॉक्टर रिकमेंडेड फुल बॉडी चेकअप बेसिक (68 पैरामीटर्स) की जांच, जिसकी नियमित कीमत ₹6,000 है, विशेष दीपावली ऑफर के अंतर्गत मात्र ₹999 में उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें थायरॉइड, लिपिड, लिवर, किडनी, आयरन, डायबिटीज, विटामिन एवं सीबीसी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शामिल हैं।

शिविर में डॉ. अनीश अरजारे एवं डॉ. अनय अरजारे ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। साथ ही लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घर-घर पहुंचकर ब्लड सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था भी की गई, जिससे नागरिकों को घर बैठे ही जांच की सुविधा मिल सके। यह विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर पांच दिवसीय रहेगा।
श्वेतांबर जैन समाज के प्रचार मंत्री चंद्रकुमार सांड ने बताया कि इस कार्यक्रम में श्रावक संघ के संरक्षक सुभाष जी मेहता एवं विजय जी मेहता, श्रावक संघ अध्यक्ष विकास बोथरा, नवयुवक मंडल के संरक्षक सतीश जी बनवट एवं राकेश जी बम, अध्यक्ष रोहित मेहता, सचिव हनुमान सांड, कोषाध्यक्ष रमित शेठ, परियोजना संयोजक अजीत मेहता एवं आदित्य बोथरा सहित मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

अध्यक्ष रोहित मेहता ने बताया कि मंडल का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं अधिक से अधिक परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ दिलाना है। शुभारंभ से पूर्व ही 101 पंजीयन होना शहरवासियों के उत्साह और मंडल के सेवा कार्यों के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

अंत में मंडल ने सभी सहयोगकर्ताओं, चिकित्सकों एवं पंजीयन कराने वाले परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए शहरवासियों से इस पांच दिवसीय शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
कांग्रेस की रोटी बार-बार जल रही है, तो कांग्रेस को रोटी बनाने वाले हलवाई को बदलने की जरूरत है, ,संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा,
कांग्रेस की रोटी बार-बार जल रही है, तो कांग्रेस को रोटी बनाने वाले हलवाई को बदलने की जरूरत है, ,संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा,
अगली खबर (Next) »
आर्थिक रूप से कमजोर अविका यादव की पढ़ाई का पूरा खर्च वर्ष पर उठाने की जिम्मेदारी ली विधायक कंचन तनवे ने।
आर्थिक रूप से कमजोर अविका यादव की पढ़ाई का पूरा खर्च वर्ष पर उठाने की जिम्मेदारी ली विधायक कंचन तनवे ने।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)