⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » कांग्रेस की रोटी बार-बार जल रही है, तो कांग्रेस को रोटी बनाने वाले हलवाई को बदलने की जरूरत है, ,संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा,

कांग्रेस की रोटी बार-बार जल रही है, तो कांग्रेस को रोटी बनाने वाले हलवाई को बदलने की जरूरत है, ,संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा,

कांग्रेस की रोटी बार-बार जल रही है, तो कांग्रेस को रोटी बनाने वाले हलवाई को बदलने की जरूरत है, ,संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा,

पंधाना में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ नागरिक गोष्ठी आयोजित।

विधायक छाया मोरे के संयोजन में हुआ कार्यक्रम, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा।पंधाना भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को पंधाना में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। पंधाना विधायक छाया मोरे के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। गोष्ठी में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की राजनीति और उसके नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख किया।

कांग्रेस जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है : विधायक छाया मोरे

पंधाना विधायक छाया गोबिंद सिंह मोरे ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसकी मंशा पूरी नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अराजकता फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा के संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए तीखे कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर कांग्रेस लगातार सवाल उठाती है। विकास कार्यों में कमियां निकालने की कांग्रेस की राजनीति पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस रोटी बार-बार जल रही है, तो कांग्रेस को रोटी बनाने वाले हलवाई को बदलने की जरूरत है। उनके इस बयान के माध्यम से उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व और संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

कांग्रेस सत्ता पाने के लिए अराजकता फैला रही है : सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास और जनकल्याण के कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा सरकार के रहते कांग्रेस की ऐसी मंशाएं सफल नहीं होंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम अलग-अलग विषयों पर चल रहा है जिसके तहत पंधाना में नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया, आयोजित नागरिक गोष्ठी में संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक छाया मोरे, जिला महामंत्री सूरजपाल सिंह सोलंकी, धर्मेंद्र बजाज, विधानसभा प्रभारी सुखदेव पटेल, आनंद सिंह चौहान, श्याम गंगराड़े, मुकेश जायसवाल, सुनील जैन, धर्मेंद्र डागौरे, सागर आरतानी, श्रुति जैन, सेवादास पटेल, अरुण सिंह मुन्ना, मंडल अध्यक्ष फकीर चंद कुशवाह, जितेंद्र पटेल, धर्मेंद्र जाधव, अशोक पटेल सहित पंधाना के नागरीक गण एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन के स्थान में परिवर्तन: अब घंटाघर की जगह इंदौर रोड स्थित बालाजी धाम कॉलोनी में सजेगी काव्य संध्या।
अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन के स्थान में परिवर्तन: अब घंटाघर की जगह इंदौर रोड स्थित बालाजी धाम कॉलोनी में सजेगी काव्य संध्या।
अगली खबर (Next) »
श्री जैन श्वेतांबर नवयुवक मंडल के विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य शुभारंभ
श्री जैन श्वेतांबर नवयुवक मंडल के विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य शुभारंभ
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)