⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » लोह पुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम काव्य गोष्ठी में गीतों की प्रस्तुति,

लोह पुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम काव्य गोष्ठी में गीतों की प्रस्तुति,

लोह पुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम काव्य गोष्ठी में गीतों की प्रस्तुति,

खंडवा। मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला इकाई खंडवा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर जगदीश चंद्र चौरे द्वारा की गई एवं मुख्य अतिथि के रूप में नीलम बजाज के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर मनोज जोशी द्वारा सरस्वती वंदना की, पश्चात अतिथियों को मोती की माला पहना कर स्वागत किया गया।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में कवि ओम चौरे द्वारा लोह पुरुष सरदार पटेल की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री रहकर 562 रियासतों का एकीकरण का कार्य किया गया। लघु कथाकार हेमंत उपाध्याय नेवी वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता देश की अखंडता का भाव लेकर उन्होंने कार्य किया, सत्ता किंग पर चलकर आज आवश्यकता है उनके पद चीन्हो पर कार्य करने की। सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में आयोजित काव्य गोष्ठी में सुनील चौरे उपमन्यु ने निमाड़ी में कहा कि, “पाणी रे पाणी तू कितनों आई रयोज, न किसान न ख तृप्त करि रयोज” जिसे सभी ने सराहा कवित्री वर्षा उपाध्याय ने कहा कि गम का भी एक उत्सव होना चाहिए आंसुओं का खारा पानी होना चाहिए l इस अवसर पर देवेंद्र जैन, मंगला चौरे, महेश मूलचंदानी, अनुराधा सांडले, वर्षा उपाध्याय, राजमाला आर्य, दीपक चाकरे, ओम चौरे, हेमंत उपाध्याय आदि ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में ओम चौरे द्वारा लिखित “विरासत पिता की” काव्य संग्रह का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सचिव देवेंद्र जैन ने माना।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
आचार्यों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर हुआ मंथन
आचार्यों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर हुआ मंथन
अगली खबर (Next) »
अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन के स्थान में परिवर्तन: अब घंटाघर की जगह इंदौर रोड स्थित बालाजी धाम कॉलोनी में सजेगी काव्य संध्या।
अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन के स्थान में परिवर्तन: अब घंटाघर की जगह इंदौर रोड स्थित बालाजी धाम कॉलोनी में सजेगी काव्य संध्या।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)