⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » इंदिरा गांधी के बलिदान और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण को किया याद, गांधी भवन में कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी के बलिदान और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण को किया याद, गांधी भवन में कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी के बलिदान और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण को किया याद, गांधी भवन में कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

खंडवा। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं लौह महिला स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि (शहादत दिवस) तथा देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार 31 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे गांधी भवन में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एकत्रित हुए और दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान, त्याग, समर्पण, साहस और आदर्शों का स्मरण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णयों और मजबूत इच्छाशक्ति से देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान गौरी, विशाल जैन, नेता प्रतिपक्ष दीपक ‘मुल्लू’ राठौर, इकबाल कुरैशी, मोइज खान, असलम गौरी, मनोज मंडलोई, मेहमूद खान, देवेंद्र जैन, विनोद यादव, डॉ. जगदीशचन्द्र चौरे, रणधीर कैथवास, यशवंत सिलावट, शेख फरीद, शब्बीर कादरी,दिव्यांश ओझा,मुजाहिद कुरेशी, रशीद बाठिया, दशरथ सिरसोटे, शेख फरहान, मुन्नू बाउजी, असलम, बिलाल, अयान पठान, अहमद पटेल, योगेश जांगिड़, नवनाथ, राहुल वाघ, समीर खान, शैलेश वर्मा, प्रितेश जैन, देवेंद्र यादव, आशीष कपिल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
**ग्राम बावड़िया में ₹15 लाख की लागत से बनने वाले गुर्जर समाज के तीन शेडों का विधायक श्री नारायण पटेल ने किया भूमिपूजन**
**ग्राम बावड़िया में ₹15 लाख की लागत से बनने वाले गुर्जर समाज के तीन शेडों का विधायक श्री नारायण पटेल ने किया भूमिपूजन**
अगली खबर (Next) »
आचार्यों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर हुआ मंथन
आचार्यों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर हुआ मंथन
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)