**ग्राम बावड़िया में ₹15 लाख की लागत से बनने वाले गुर्जर समाज के तीन शेडों का विधायक श्री नारायण पटेल ने किया भूमिपूजन**
आज मांधाता विधायक महोदय श्री नारायण पटेल द्वारा ग्राम बावड़िया में विधायक निधि से स्वीकृत ₹15 लाख की लागत से गुर्जर समाज हेतु तीन शेड निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री पटेल ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं सभी समाजों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इन शेडों के निर्माण से गुर्जर समाज के सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्राम के गणमान्य नागरिक, समाजजन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस निर्माण कार्य की स्वीकृति एवं शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया।

