⚡ बड़ी खबरें
• हाथी का अतिक्रमण किसान को पहुंची छती• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने बॉम्बे बाजार, सराफा बाजार एवं आईटीआई ग्राउंड स्थित फटाका बाजार का किया पैदल भ्रमण*• अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल• दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*• ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले• पंचायत उपनिर्वाचन के लिए मतदान 4 दिसम्बर को होगा ,जनपद पंचायत के 1 तथा जिला पंचायत के 1 सदस्य का होगा निर्वाचन
होम » India » निक्षय मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों को पोषण आहार किट का वितरण

निक्षय मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों को पोषण आहार किट का वितरण

निक्षय मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों को पोषण आहार किट का वितरण

खंडवा, 31 अक्टूबर 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के क्षय रोग मुक्त भारत के आह्वान से प्रेरित होकर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला खंडवा द्वारा क्षय रोग उन्मूलन के उद्देश्य से निरंतर सेवा कार्य प्रतिमाह किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला चिकित्सालय, श्री दादाजी धुनीवाले जिला चिकित्सालय, खंडवा के क्षय रोग विभाग में निक्षय मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों को पोषण आहार किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला क्षय अधिकारी डॉ. शक्ति सिंह राठौर ने कहा कि खंडवा जिले में क्षय रोगियों के स्वास्थ्य एवं उपचार को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिले को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए शासन स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग, जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा प्रत्येक माह क्षय रोगियों को पोषण आहार किट का वितरण किया जाना सराहनीय एवं अनुकरणीय सेवा कार्य है। ऐसे सामाजिक प्रयासों और शासन की सतत निगरानी से खंडवा जिला शीघ्र ही क्षय रोग मुक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

डॉ. राठौर ने सेवा भावियों से आह्वान किया कि वे क्षय रोग उन्मूलन के इस अभियान में निरंतर सहयोग करें। साथ ही उन्होंने क्षय रोगियों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं उपचार सुविधाओं का पूरा लाभ लेने तथा नियमित रूप से उपचार एवं जांच करवाने का आग्रह किया, ताकि वे शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकें।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी जिला खंडवा के चेयरमैन श्री अखिलेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान से प्रेरित होकर रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा क्षय रोगियों के सहयोग के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में निक्षय मित्र अभियान के अंतर्गत जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा प्रत्येक माह क्षय रोगियों को पोषण आहार किट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी की यही कामना है कि क्षय रोग से पीड़ित सभी व्यक्ति शीघ्र स्वस्थ हों और स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत करें।

कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव श्री भानुभाई पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए क्षय रोग विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों, जिला अस्पताल प्रबंधन तथा निक्षय मित्र कार्यक्रम में निरंतर सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन श्री आशीष अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष विजय आर्य, प्रबन्धकारिणी सदस्य श्री हरेराम पांडे, श्री योगेश कोटवाले, श्री अनिल बाहेती, श्री धर्मेंद्र झँवर, श्री गगन अग्रवाल सहित क्षय रोग विभाग के मधुर गर्ग, हुसैन कुरैशी, शुभम सोहनी सहित सहयोगी उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने आनंदम स्कूल में बाल विज्ञान मेले का किया अवलोकन*
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने आनंदम स्कूल में बाल विज्ञान मेले का किया अवलोकन*
अगली खबर (Next) »
**ग्राम बावड़िया में ₹15 लाख की लागत से बनने वाले गुर्जर समाज के तीन शेडों का विधायक श्री नारायण पटेल ने किया भूमिपूजन**
**ग्राम बावड़िया में ₹15 लाख की लागत से बनने वाले गुर्जर समाज के तीन शेडों का विधायक श्री नारायण पटेल ने किया भूमिपूजन**
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)