*अमर शहीद संत कंवरराम साहेब की वर्सी पर धार्मिक आयोजन आज सुबह*
खंडवा।अमर शहीद संत कंवरराम साहेबजी की पुण्यतिथि(वरसी उत्सव) सिंधी कॉलोनी चावला मार्केट चौक पर मनाई जाएगी।
कार्यक्रम संयोजक विजय मंगवानी और समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी समाज द्वारा आयोजन होगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार सुबह 8 बजे संत कंवर राम साहेब जी की आरती होगी और श्री झूलेलाल साईं जी के पंजड़े प्रस्तुत (भजन) होंगे।श्री झूलेलाल पिपलेश्वर भजन मंडली एवं श्री झूलेलाल समर्थ पार्टी सदस्य अपनी प्रस्तुति देंगे।उक्त कार्यक्रम के पश्चात प्रसादी वितरण भी होगा।चावला मार्केट सिंधी कॉलोनी में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए नंदलाल भोजवानी,रामचंद दुल्हनी,रामचंद्र जेठवानी,विजय कुमार मंगवानी,विजय आरतानी,साहिल मंगवानी आदि ने सभी समाज जन से निवेदन किया है कि कृपया इस पुण्य कार्यक्रम में अवश्य आएं और संत कंवरराम साहेब जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
