*सरदार पटेल जयंती पर सद्भावना मंच ने किया स्मरण, ली एकता की शपथ*
खंडवा।सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर माली कुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय में विशेष स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मरण करते हुए कहा कि वे लौह पुरुष के नाम से विख्यात थे।उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन,डॉ.जगदीश चंद्र चौरे,सुरेंद्र गीते,कैलाश शर्मा,के बी मंसारे,गणेश भावसार,कमल नागपाल,राधेश्याम शाक्य,एम एम कुरैशी,ओम पिल्ले,नारायण फरकले,अनिता धोत्रे सुभाष मीणा एवं कैलाश पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और एकता दिवस पर एकता की शपथ ली।
