31 साल की सेवाओं के बाद योजना अधिकारी आरएस शोरे को भावभीनी विदाई।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सेवानिवृत्ति पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह, अधिकारियों और सहकर्मियों ने साझा किए अनुभव।
खंडवा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के योजना अधिकारी आरएस शोरे को 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्ति पर समारोहपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि शासकीय सेवा में उनके योगदान और कार्यशैली को हमेशा याद रखा जाएगा।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिवार की ओर से शोरे को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार खंडवा नितिन चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छेगांवमाखन के बीईओ कुँवर इन्दौरे, हरसूद बीईओ सुष्मिता हरसोले, खंडवा बीईओ कविता वर्मा, पंधाना बीईओ केसी पाटीदार, संदीप जोशी, दिलीप कुमुद, सुनील कोहाड़, रितेश शरण, शैलेन्द्र सिंह चौहान और अजय तिवारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सुनील जैन ने बताया कि समारोह में आरएस शोरे के परिजन, राहुल, नमन और रजत शोरे सहित मित्रगण भी शामिल हुए। सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक मंगलेश उपाध्याय ने किया। आभार सहायक संचालक संध्या जाधव ने माना।
