⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » अवैध हथियारों के साथ सिकलीगर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

अवैध हथियारों के साथ सिकलीगर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

*अवैध हथियारों के साथ सिकलीगर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

*10 अवैध फायर आर्म्स एवं हथियार बनाने के उपकरण जब्त, पूर्व में हथियारों की सप्लाई करने का भी खुलासा*

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगौन सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा अवैध हथियारो के निर्माण,अवैध खरीदी-बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
उक्त निर्देशो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आदित्य सिंघारिया के निर्देशानुसार,नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे तथा उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय) श्री दुर्गेश आर्मों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य को मुखबीर तंत्र को सक्रिय कर अवैध फायर आर्म्स के नेटवर्क पर पैनी निगाह रखकर नेटवर्क को चिन्हित कर उसे ध्वस्त कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए । इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक सिकलीगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 अवैध फायर आर्म्स (कट्टे एवं पिस्टल) तथा हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए हैं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

*घटना का विवरण*

पुलिस द्वारा दिनांक 09 जुलाई 2026 को बबरीवन स्थित कालीशाह मस्तान की दरगाह के पास से अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी आफताब उर्फ घुटला से संबंधित प्रकरण की विवेचना के दौरान अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ था। विवेचना में सामने आया कि आरोपी अमन उर्फ अबुबक्स उर्फ लाला ने अपने साथियों सलमान एवं आबिद की मदद से उक्त पिस्टल खरीदी थी। पूछताछ एवं विवेचना में आरोपियों ने पिस्टल मनोज सिकलीगर से प्राप्त करना बताया था। प्रकरण में पूर्व में सलमान एवं आबिद को गिरफ्तार किया गया था, जबकि हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी मनोज पिता भगत सिकलीगर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कालापाट, जिला देवास घटना के बाद से फरार चल रहा था। थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को आरोपी मनोज सिकलीगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पूर्व में अमन उर्फ लाला, आबिद एवं सलमान को पिस्टल बेचने की जानकारी दी। साथ ही, आरोपी के पास बिक्री के लिए तैयार रखे गए 10 अवैध फायर आर्म्स एवं हथियार बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से वह वर्तमान में पुलिस अभिरक्षा में है। पुलिस आरोपी से पूर्व में अन्य व्यक्तियों को हथियार बेचने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं जांच कर रही है।

*गिरफ्तार आरोपी*

मनोज पिता भगत सिकलीगर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कालापाट, जिला देवास।

*जब्त सामग्री*

* अवैध फायर आर्म्स (कट्टे एवं पिस्टल)।
* अवैध हथियार बनाने के उपकरण।

*आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड*

1. थाना औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम — अपराध क्रमांक 197/2011, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट।

2. थाना कानफोड़, देवास — अपराध क्रमांक 108/2017, धारा 25 आर्म्स एक्ट।

3. थाना कोतवाली, खण्डवा — अपराध क्रमांक 421/2026, धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट।

*सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्रवाई में *उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री दुर्गेश आर्मो,* *थाना प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण आर्य,* सउनि दुर्गाप्रसाद पाल, सउनि प्रकाश ठाकरे, प्रधान आरक्षक अमर प्रजापत, लतेशपाल सिंह तोमर एवं चेतन यावतकर तथा आरक्षक अजय राजपूत, अनुराग सिंह, अरविंद तोमर, हेमंत सपकाले, राहुल, आलेस, पंकज साहू एवं कुनाल ज्ञानी सहित थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता संपन्न, सांस्कृतिक ट्रैक की विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।
जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता संपन्न, सांस्कृतिक ट्रैक की विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।
अगली खबर (Next) »
31 साल की सेवाओं के बाद योजना अधिकारी आरएस शोरे को भावभीनी विदाई।
31 साल की सेवाओं के बाद योजना अधिकारी आरएस शोरे को भावभीनी विदाई।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)