जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता संपन्न, सांस्कृतिक ट्रैक की विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

खंडवा। खेल और युवा कल्याण विभाग, जिला खंडवा के तत्वावधान में मोतीलाल नेहरू शासकीय विद्यालय, खंडवा में ‘जिला स्तरीय युवा उत्सव’ के अंतर्गत *सांस्कृतिक ट्रैक* की विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि भारत सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं में सांस्कृतिक आदान-प्रदान, पारंपरिक कला रूपों को बढ़ावा देने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि मनीषा कास्बी प्राचार्य नेहरू स्कूल, अध्यक्षता रूपसिंग कलेश जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी विशेष अतिथि डॉ सोनिया सिंह, वर्षा मिश्रा, खुशबू जायसवाल, सुरेंद्र सोलंकी उपस्थित हुए,उमा मालवीया साधना सोनी निर्णायक रहे,संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन चेतन गोहर द्वारा किया गया। सुनील जैन ने बताया कि जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रूपसिंह कलेश ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विभिन्न विधाओं नुक्कड़ नाटक नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर आधारित इस विधा में एस.एन. कॉलेज खंडवा ने शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें निर्णायक की भूमिका डॉ. सोनिया सिंह एवं वर्षा मिश्रा ने निभाई। समूह लोक नृत्य: पारंपरिक लोक नृत्य विधा में सांदीपनि स्कूल, जवार ने प्रथम, एम.एल.बी. स्कूल खंडवा ने द्वितीय तथा उत्कृष्ट विद्यालय, खंडवा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
समूह लोक गीत सुरों की इस स्पर्धा में निमाड़ म्यूजिक ग्रुप प्रथम, नेहरू स्कूल खंडवा द्वितीय और एम.एल.बी. स्कूल खंडवा तृतीय स्थान पर रहे। समूह लोक गीत एवं लोक नृत्य दोनों विधाओं के निर्णायक डॉ. सोनिया सिंह, श्रीमती वर्षा मिश्रा एवं सुश्री खुशबू जायसवाल रहीं।
पेंटिंग (चित्रकला): चित्रकला में सुहानी लिमनपुरे ने प्रथम, दुर्गेश चौहान ने द्वितीय तथा ऋतुजा जाधव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस विधा के निर्णायक श्री नरेश सुर्वे, श्री सुरेंद्र सोलंकी एवं श्री अंकुर व्यास थे। कविता लेखन: साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सोनम खान ने प्रथम, इशिका सलारे ने द्वितीय और अलिफिया बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके निर्णायक मंडल में साधना सोनी, उमा मालवीया एवं रजनी महोदय शामिल रहीं।आयोजन के समापन पर विभागीय अधिकारियों, निर्णायकों एवं शिक्षकों ने विजेता प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
