⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » खण्डवा पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी एवं अवैध बिक्री में संलिप्त आरोपियों पर शिकंजा, NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज*

खण्डवा पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी एवं अवैध बिक्री में संलिप्त आरोपियों पर शिकंजा, NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज*

*खण्डवा पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी एवं अवैध बिक्री में संलिप्त आरोपियों पर शिकंजा, NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज*

*मोघट रोड एवं कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 किलो 190 ग्राम गांजा एवं मोटरसाइकिल जब्त*

पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय) श्री दुर्गेश आर्मों के मार्गदर्शन में थाना मोघट रोड एवं थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 1 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

*थाना सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई*

दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को थाना सिटी कोतवाली में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश ठाकरे को मुखबिर से सूचना मिली कि चीराखदान मल्टी के पीछे एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए खड़ा है तथा दूसरा व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा सप्लाई करने आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी एवं घेराबंदी की। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और मोटरसाइकिल पर टंगी कपड़े की थैली दूसरे व्यक्ति को देने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 80 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,800 है, तथा एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक MP10MV8820 जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गांजे की उपलब्धता, अवैध सप्लाई के स्रोत एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी*
1- रमेश पिता कमल गोहर, उम्र 41 वर्ष, निवासी सुंदरनगर, चीराखदान, खण्डवा।
2- मोहनसिंह पिता रमसिंग रावत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सांगवी, थाना भीकनगांव, जिला खरगोन।

*थाना मोघट रोड पुलिस की कार्रवाई*

दिनांक 30 अक्टूबर 2026 की रात्रि में चौकी प्रभारी रामेश्वर निरीक्षक सुभाष नावडे को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बड़गांव भीला रोड स्थित रेलवे ब्रिज के पास एक युवक अवैध गांजा बेचने की नीयत से खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 110 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,000 है, बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तार आरोपी:*
आमीन पिता रज्जाक खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी रामेश्वर टेकड़ा, थाना मोघट रोड, जिला खण्डवा।

*दोनों प्रकरणों की संयुक्त जब्ती का विवरण*

कुल गिरफ्तार आरोपी: 03
कुल जब्त गांजा: 1 किलो 190 ग्राम
गांजे की कुल अनुमानित कीमत: ₹4,800
जब्त मोटरसाइकिल: 01 (बजाज प्लेटिना, क्रमांक MP10MV8820)

*सराहनीय भूमिका*

*थाना मोघट रोड पुलिस टीम:* थाना प्रभारी निरीक्षक विकास खींची के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रामेश्वर निरीक्षक सुभाष नावडे, प्रधान आरक्षक अर्जुन (538), प्रधान आरक्षक राजेश मांडवी (527), आरक्षक दुर्गाप्रसाद (113) एवं आरक्षक विनोद पुरे (646) की सराहनीय भूमिका रही।

*थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम:* थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश ठाकरे, सहायक उपनिरीक्षक मनोज सोनी, प्रधान आरक्षक लतेश पाल तोमर (79), आरक्षक अरविंद तोमर (708), आरक्षक आलेश बैस (272), आरक्षक पंकज (758), आरक्षक अनुराग (810), आरक्षक राहुल (820), आरक्षक रुपेश बावने (56) एवं आरक्षक अभिषेक सन्यास (37) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*खण्डवा पुलिस की अपील: अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, तस्करी एवं परिवहन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।*

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अमर शहीद संत कंवरराम साहेब की वर्सी पर धार्मिक आयोजन आज सुबह*
अमर शहीद संत कंवरराम साहेब की वर्सी पर धार्मिक आयोजन आज सुबह*
अगली खबर (Next) »
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने आनंदम स्कूल में बाल विज्ञान मेले का किया अवलोकन*
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने आनंदम स्कूल में बाल विज्ञान मेले का किया अवलोकन*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)