⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » वर्षो बाद घंटाघर चौक पर 2 नवंबर को सजेगी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की महफिल, देशभर के कवि बिखेरेंगे काव्य के रंग

वर्षो बाद घंटाघर चौक पर 2 नवंबर को सजेगी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की महफिल, देशभर के कवि बिखेरेंगे काव्य के रंग

वर्षो बाद घंटाघर चौक पर 2 नवंबर को सजेगी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की महफिल, देशभर के कवि बिखेरेंगे काव्य के रंग

रात 8 बजे से होगा आयोजन, मंत्री विजय शाह के जन्मदिवस और मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बालाजी ग्रुप की पहल।

खंडवा। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, दीपावली पर्व और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह के जन्मदिवस के अवसर पर 2 नवंबर को घंटाघर चौक पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। रात 8 बजे से शुरू होने वाली इस काव्य संध्या में देश के विभिन्न शहरों से आए ख्यात कवि और कवयित्रियां अपनी रचनाओं, गीतों, गजलों और हास्य कविताओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया
की बालाजी ग्रुप एवं संस्थापक रितेश गोयल द्वारा शहरवासियों के लिए कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, कवि सम्मेलन का संचालन देवास के शशिकांत शशि सबरस करेंगे। वहीं इंदौर की डॉ. भुवन मोहिनी गीत और गजलों की प्रस्तुति देंगी। कानपुर के पार्थ नवीन, मंदसौर के मुन्ना बैट्री और कोटा के अर्जुन अल्हड़ हास्य कविताओं से समां बांधेंगे। दिल्ली के प्रसिद्ध गीतकार महेंद्र मधुर भी अपनी काव्य प्रस्तुतियां देंगे।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की वर्षों के बाद शहर के हृदय स्थल घंटाघर पर यह कवि सम्मेलन दीपावली एवं मंत्री विजय शाह के जन्म दिवस के अवसर पर बालाजी ग्रुप द्वारा कवि सम्मेलन होने जा रहा है । आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह उपस्थित रहेंगे। साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, पंधाना विधायक छाया मोरे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर और दिव्यादित्य शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बालाजी ग्रुप के रितेश गोयल एवं संचालक प्रदीप जैन ने बताया कि कवि सम्मेलन में शहरवासियों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। आयोजन को पारिवारिक और सांस्कृतिक स्वरूप दिया गया है। नगरवासियों और साहित्य प्रेमियों से सपरिवार पहुंचकर काव्य संध्या का आनंद लेने का अनुरोध किया गया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
Working Memory: The Brain’s Mental Workspace
Working Memory: The Brain’s Mental Workspace
अगली खबर (Next) »
कविता अग्रवाल ने जन्मदिन पर की देहदान की घोषणा*
कविता अग्रवाल ने जन्मदिन पर की देहदान की घोषणा*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)