⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » कविता अग्रवाल ने जन्मदिन पर की देहदान की घोषणा*

कविता अग्रवाल ने जन्मदिन पर की देहदान की घोषणा*

*कविता अग्रवाल ने जन्मदिन पर की देहदान की घोषणा*
*सक्षम ,लायन्स, नेत्रदान देहदान समिति का 184 वाँ देहदान पंजीकरण सम्पन्न*
खण्डवा।नया हरसूद निवासी कविता राजेन्द्र अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर मरणोपरांत देहदान की घोषणा की। जानकारी देते हुए सक्षम संस्था के अध्यक्ष व लायन्स नेत्रदान देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के संयोजक नारायण बाहेती व समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कविता अग्रवाल बायो विज्ञान की छात्र रही उन्होंने मृत देह की मेडिकल के छात्रों के लिए उपयोगिता व महत्व को समझते हुए सक्षम संस्था, लायन्स क्लब खण्डवा, लियो क्लब खण्डवा, नेत्रदान–देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति द्वारा निरंतर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान से प्रेरित होकर परिवारजनों पति राजेन्द्र अग्रवाल व पुत्रो समीप व अवीर अग्रवाल के गवाह के रूप में सहमति युक्त देहदान घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर समिति को सौंपा। यह समिति द्वारा भरा गया 184 वाँ देहदान घोषणा पत्र है।
सक्षम खण्डवा के अध्यक्ष एवं समिति संयोजक नारायण बाहेती ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घोषणा समाज में बढ़ती मानवीय चेतना का प्रमाण है।नेत्रदान,देहदान एवं अंगदान जन जागृति समिति के नारायण बाहेती, डॉ. सोमिल जैन, प्रहलाद तिरोले,सुनील जैन,अनिल बाहेती, राजीव शर्मा,राजीव मालवीय, लायन्स क्लब खण्डवा के अध्यक्ष घनश्याम वाधवा, झोन चेयरपर्सन आशा उपाध्याय, उमाशंकर उपाध्याय,राकेश मालवीय,गांधी प्रसाद गदले, डॉ. राधेश्याम पटेल, रणवीर सिंह चावला, चंचल गुप्ता,अपूर्व उपाध्याय सहित सक्षम संस्था,लायन्स क्लब खण्डवा, लियो क्लब खण्डवा एवं महर्षि दधीचि समिति के पदाधिकारियों का सहयोग रहा। देहदान की घोषणा करते हुए कविता अग्रवाल ने कहा में बायलॉजी विज्ञान कि छात्र रही हूं। “मृत्यु के बाद शरीर को जलाकर नष्ट करने से बेहतर है कि वह किसी के जीवन के काम आए। हमारे नेत्र किसी को दृष्टि दे सकते हैं और हमारी देह मेडिकल विद्यार्थियों को शिक्षा देकर समाज के लिए अच्छे चिकित्सक तैयार कर सकती है।” समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि समिति के संयोजक नारायण बाहेती के सक्रिय प्रयासों एवं समिति सदस्यों के सहयोग से 28 देह मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द की जा चुकी हैं तथा 534 दिवंगत व्यक्तियों के नेत्रदान सफलतापूर्वक कराए गए हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
वर्षो बाद घंटाघर चौक पर 2 नवंबर को सजेगी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की महफिल, देशभर के कवि बिखेरेंगे काव्य के रंग
वर्षो बाद घंटाघर चौक पर 2 नवंबर को सजेगी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की महफिल, देशभर के कवि बिखेरेंगे काव्य के रंग
अगली खबर (Next) »
भाजपा संगठन की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा 4 नवंबर को खंडवा में।
भाजपा संगठन की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा 4 नवंबर को खंडवा में।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)