⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर “रन फॉर यूनिटी” दौड़ संपन्न।

सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर “रन फॉर यूनिटी” दौड़ संपन्न।

सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर “रन फॉर यूनिटी” दौड़ संपन्न।

विधायक कंचन तनवे ने दौड़ में शामिल होकर उपस्थित जनों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ।

खंडवा। भारत रत्न देश के लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन शनिवार को जिला, पुलिस, खेल विभाग एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” एकता दौड़ आयोजित हुई, नगर निगम चौराहे से विधायक कंचन मुकेश तनवे ने हरी झंडी दिखाकर दौड को रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कंचन तनवे ने कहा कि भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुुशल राजनेता और स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री एंव गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को पूरा भारत राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाता है, आज हम सभी इस कार्यक्रम में शामिल हुए, दृढ़ इच्छा शक्ति और देश के एकीकरण में अहम भूमिका के कारण उन्हें लोह पुरुष कहा जाता है, विधायक श्रीमती तनवे ने कहा कि आजादी के बाद देश की बड़ी चुनौती 500 से अधिक देसी रियासतों को भारत में मिलाने की थी, श्री पटेल ने अपनी कूटनीति, दृढ़ता और सूझबूझ से सभी रियासतों को भारतीय संघ में शांतिपूर्ण विलय कराया, ऐसे महापुरुष को आज हम नमन करते हैं, आज आवश्यकता है उनके पद चीन्हो पर चलने की, सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम को विधायक के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, सेवादास पटेल, राजेश यादव ने भी संबोधित किया
“रन फॉर यूनिटी” दौड़ नगर पालिक निगम से प्रारम्भ होकर, घंटाघर, बाम्बे बाजार, केवलराम चौराहा से पुनः नगर पालिका निगम पर सम्पन्न हुई। “रन फॉर यूनिटी” दौड़ में महाविद्यालयीन छात्र-छात्रा, एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थीगण, खिलाड़ी , स्कूली छात्र-छात्रा, शासकीय कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी एवं आम नागरिक शामिल हुए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर विधायक तनवे ने उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता संबंधी शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विधायक कंचन तनवे के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े, सेवादास पटेल, सुनील जैन, राजेश यादव, आशीष राजपूत, अनिल बाहेती, नीतीश बजाज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत, सिविल सर्जन डॉ. कौशल, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केवलराम चौराहे पर किया पुतला दहन
हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केवलराम चौराहे पर किया पुतला दहन
अगली खबर (Next) »
Working Memory: The Brain’s Mental Workspace
Working Memory: The Brain’s Mental Workspace
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)