⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केवलराम चौराहे पर किया पुतला दहन

हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केवलराम चौराहे पर किया पुतला दहन

हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केवलराम चौराहे पर किया पुतला दहन

खंडवा/
मध्यप्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट से भाजपा द्वारा हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार 31 अक्टूबर को खंडवा शहर कांग्रेस में कांग्रेसजनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:30 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेसजन गांधी भवन में एकत्रित हुए। यहां से हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसजन केवलराम पेट्रोल चौराहे पहुंचे। चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए हरदीप सिंह का पुतला दहन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ विरोध प्रदर्शन में भाग लेते हुए भाजपा के निर्णय के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। गांधी भवन से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन केवलराम पेट्रोल चौराहे पर पुतला दहन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने भाजपा के निर्णय पर कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शन में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान गौरी,विशाल जैन,नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर, अर्ष पाठक,इकबाल कुरैशी, मोइज खान,डॉ शरद हरणे,असलम गौरी,मनोज मंडलोई,अविनाश शुक्ला,मेंहमूद खान,देवेंद्र जैन,विनोद यादव, डॉ जगदीशचन्द्र चौरे,रणधीर कैथवास,यशवंत सिलावट,शेख फरीद,शब्बीर कादरी,रशीद बाठिया,जिला प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,दशरथ सिरसोटे,शेख फरहान,मुन्नू

बाउजी,असलम,बिलाल,अयान पठान,अहमद पटेल,योगेश जांगिड़,नवनाथ,राहुल वाघ,समीर खान,शैलेश वर्मा,प्रितेश जैन,देवेंद्र यादव,आशीष कपिल,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खण्डवा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी, हाथ भट्टी के उपकरण एवं 15 पीपे महुआ लहान नष्ट*
खण्डवा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी, हाथ भट्टी के उपकरण एवं 15 पीपे महुआ लहान नष्ट*
अगली खबर (Next) »
सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर “रन फॉर यूनिटी” दौड़ संपन्न।
सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर “रन फॉर यूनिटी” दौड़ संपन्न।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)