*खण्डवा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी, हाथ भट्टी के उपकरण एवं 15 पीपे महुआ लहान नष्ट*
खण्डवा पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज चौकी रामनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम तीरंदाजपुर में मुखबिर की सूचना पर अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने एवं बेचने के विरुद्ध दबिश दी गई। पुलिस टीम ने आरोपी कृष्णा पिता रूप सिंह तंवर, उम्र लगभग 35 वर्ष, के घर के पास स्थित नाले में दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मौके से हाथ भट्टी के उपकरण एवं करीब 15 पीपे महुआ लहान नष्ट किए गए। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई उपनिरीक्षक राजू पाटिल एवं प्रधान आरक्षक पंकज तोंडावद द्वारा की गई।
*खण्डवा पुलिस की अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।*
