⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
—
खंडवा//दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर खंडवा जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के सघन औचक निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को विभाग द्वारा जिले के पंधाना में विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती मयूरी डोंगरे एवं श्री राधेश्याम गोले द्वारा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के संदेहजनक नमूनें लेकर उन्हें विश्लेषण हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। साथ ही चलित खाद्य प्रयोगशाला से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 30 नमूने मौके पर जांच किये गए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गोले ने बताया कि इस दौरान बहारपुरा पंधाना स्थित सेव नमकीन बनाने के कारखाने मोहन होटल नमकीन भंडार का औचक निरीक्षण किया तथा खाद्य पदार्थ मटर आटा, सुपर मोटी सेव, फ्राइड मसूर दाल, फ्राइड चना दाल, आलू पापड़ी, लौंग सेव तथा रिफाइंड सोयाबीन तेल, श्री दिनेश कुमार मोतीलाल लेवनानी जय भोले किराना मर्चेंट, वार्ड नं. 1 पंधाना से किशमिश एवं कोकोनट पावडर, श्री रवि पिता रामलाल महाजन न्यू डीलक्स होटल बस स्टैंड पंधाना से बेसन लड्डू एवं डीलक्स नमकीन खट्टा मीठा मिक्सर, सतीश जायसवाल शिवम होटल पंधाना से मिठाई , गुलाब जामुन, चिवड़ा के सैंपल लिये गए।
इसके अलावा रवि पिता संजय राठौर, एस.आर. सुपर मार्केट, संजय चौक, छेगाँवमाखन से खुली सौफ, हल्दी पावडर एवं सुपारी, शुभम माहेश्वरी माहेश्वरी नमकीन छेगाँवमाखन से नमकीन एवं बूंदी लड्डू के कुल 45 सैंपल लिए गए। सभी सैंपल को जांच के लिए मानक परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों के तहत आगामी वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत रोशनी में शिविर सम्पन्न, शिविर में 886 आवेदन का मौके पर ही किया निराकरण —
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत रोशनी में शिविर सम्पन्न, शिविर में 886 आवेदन का मौके पर ही किया निराकरण —
अगली खबर (Next) »
1 नवंबर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा , मंत्री डॉ. विजय शाह होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि —
1 नवंबर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा , मंत्री डॉ. विजय शाह होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि —
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)