1 नवंबर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा , मंत्री डॉ. विजय शाह होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
—
खंडवा//प्रदेश के सभी जिलों में 1 नवंबर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। म.प्र. स्थापना दिवस के अवसर पर खंडवा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खण्डवा श्री ऐश्वर्य वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया है।
जिला मुख्यालय पर स्थापना दिवस समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कृषि के क्षेत्र में जिलावार उत्कृष्ट कार्यों से सम्बद्ध कृषकों को जोड़कर जिले के कृषि उत्पादों का प्रदर्शन एवं उत्कृष्ट कार्यों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। शासन के निर्देश अनुसार जिला मुख्यालय पर स्थित प्रमुख शासकीय भवनों पर 1 नवम्बर की रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
1 नवंबर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा , मंत्री डॉ. विजय शाह होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि —
Tanish Gupta
वरिष्ठ संवाददाता
📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।
