⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » मदाह साहब का हुआ संगीतमय पाठ, जय बाबा जय बाबा के गगनभेदी जयकारों से गूंजायमान हुआ क्षेत्र*

मदाह साहब का हुआ संगीतमय पाठ, जय बाबा जय बाबा के गगनभेदी जयकारों से गूंजायमान हुआ क्षेत्र*

*मदाह साहब का हुआ संगीतमय पाठ, जय बाबा जय बाबा के गगनभेदी जयकारों से गूंजायमान हुआ क्षेत्र*

खंडवा। सिंधी समाजजनों के आराध्य पूज्य अमर शहीद संत कंवरराम साहबजी का 69 वां, पूज्य संत बाबा हरदासराम साहब जी (गोदडीवाले) का 49 वां एवं पूज्य ब्रह्मस्वरुप संत बाबा गेलाराम साहेबजी का 18 वां चार दिवसीय बरसी महोत्सव श्री पूज्य कंवर नगर सिंधी पंचायत, अमर शहीद संत कंवरराम ट्रस्ट जलगांव साहब के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद संत कंवरराम साहबजी के परपौत्र पूज्य साईं राजेश कुमार साहब अमरावती एवं देश विदेश के अनेक संतों महात्माओं की विशेष उपस्थिति में बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी एवं समर्थ पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी नेे बताया कि इस पुण्य अवसर पर गुरुवार को रात्रि 7 बजे से सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल समर्थ पैनल, श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनोहरलाल सबनानी, पदाधिकारियों, समाज की माता बहनों एवं समाजजनों की मौजूदगी में मदाह साहब का संगीतमय आयोजन किया गया। पाठ साहिब की पूर्णाहुति पर भगवान श्री झूलेलाल जी की भोग आरती, अरदास, पल्लव के दौरान संपूर्ण देश प्रदेश के साथ ही विश्व में सुख समृद्धि की कामना की गई। तत्पश्चात प्रसादी वितरण हुई। इस अवसर पर हरीश आसवानी, प्रदीप कोटवानी, रोहित आर्तवानी, नरेश लालवानी आदि द्वारा सुंदर संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां पर जय बाबा जय बाबा के गगन भेदी जयकारो से क्षेत्र गुंजायमान हुआ। इस दौरान उपस्थित समस्तजन जमकर झूमे। शुभ मौके पर श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के मोहन दीवान, नारायणदास, टीकमदास चावला, किशोर लालवानी, मनोहर हिंदूजा, निर्मल मंगवानी, जेठानंद हरचंदानी, गिरीश, दयाराम नेभनानी, राहुल गेलानी, अजय मंगवानी, अनिल सबनानी, राजेश वाधवा, राजू तीर्थनी, श्याम नरसिंगानी, महेश, भरत चंदवानी, मनीष लालवानी, मयूर जेठवानी, सागर सचदेव, अश्विन बसन्तानी, हरीश मलानी आदि सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
भाजपा संगठन की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा 4 नवंबर को खंडवा में।
भाजपा संगठन की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा 4 नवंबर को खंडवा में।
अगली खबर (Next) »
गर्ल्स डिग्री कॉलेज, खंडवा में युवा संवाद का आयोजन, लोकतंत्र के मूल्यों एवं युवाओं की भूमिका पर हुआ विचार-मंथन।
गर्ल्स डिग्री कॉलेज, खंडवा में युवा संवाद का आयोजन, लोकतंत्र के मूल्यों एवं युवाओं की भूमिका पर हुआ विचार-मंथन।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)