⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » भाजपा संगठन की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा 4 नवंबर को खंडवा में।

भाजपा संगठन की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा 4 नवंबर को खंडवा में।

भाजपा संगठन की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा 4 नवंबर को खंडवा में।

भाजपा संगठन की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा 4 नवंबर को खंडवा में।

पदयात्रा को लेकर भाजपा संगठन की मंडल स्तर पर हो रही है बैठके।

खंडवा। लोकतंत्र बचाओ
अराजकता हटाओ‘ संकल्प को लेकर पूरे देश में जिला मुख्यालयो पर पदयात्रांये निकाली जा रही है, जिला मुख्यालय खंडवा में भी लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा 4 नवंबर बुधवार को नीकाली जाएगी, प्रवक्ता सुनील जैैन ने बताया कि मध्यप्रदेष की जनता कांग्रेस की अराजतकता और नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों को जनता की स्पष्ट चेतावनी है। सत्ता की लालसा में विभिन्न आरोपों के जरिए देश में अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों को एक बात समझ लेनी चाहिए कि भाजपा के कमल को खिलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है। देश की जागरूक जनता कांग्रेस की इस राजनीति का जवाब देगी और लोकतंत्र तथा संवैधानिक व्यवस्था के प्रति अपना विश्वास बनाए
कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से सत्ता हासिल करने में विफल हो रही है, इसलिए अब वह लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को बदनाम करने और देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। खंडवा में निकलने वाली पदयात्रा को लेकर भाजपा राजपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी विधानसभा एवं मंडल स्तर पर पहुंचकर बैठक के माध्यम से पदयात्रा में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे अनुरोध कर रहे हैं, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष श्री तोमर स्वयं भी बैठक में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पदयात्रा में आने का अनुरोध कर रहे हैं, बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि
कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को बदहाली की ओर धकेला था। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ा है। देश में प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए लगातार काम हुआ है। आज भारत वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर राजनीति कर रहे हैं। चुनाव में जनता का समर्थन नहीं मिलने पर वे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं और झूठे आरोप लगाकर देश में अविश्वास तथा अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास करते हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा 4 नवंबर बुधवार को पुरानी अनाज मंडी से प्रारंभ होकर जलेबी चौक, टाउन हॉल, घंटाघर, मुंबई बाजार होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचेगी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
अगली खबर (Next) »
मदाह साहब का हुआ संगीतमय पाठ, जय बाबा जय बाबा के गगनभेदी जयकारों से गूंजायमान हुआ क्षेत्र*
मदाह साहब का हुआ संगीतमय पाठ, जय बाबा जय बाबा के गगनभेदी जयकारों से गूंजायमान हुआ क्षेत्र*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)