सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति जन-जागरूकता के उद्देश्य से एकता दौड़ एवं शपथ दिलाई जाएगी।
खंडवा।भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को प्रदेश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान का स्मरण करने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जन-जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाए जाने के साथ ही जिला मुख्यालयों पर ‘रन फॉर यूनिटी’ के साथ ही शैक्षणिक संस्थाओं में राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने पर केंद्रित कई गतिविधियां आयोजित होंगी।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जिला मुख्यालय पर जिला-प्रशासन द्वारा पुलिस बल तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से 3 से 5 किलोमीटर की एकता दौड़ अर्थात रन फॉर यूनिटी आयोजित की जायेगी। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय एकता की शपथ विभिन्न शासकीय कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में ‘राष्ट्रीय एकता शपथ दिलायी जायेगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए निबंध, भाषण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, स्लोगन एवं लघु वीडियो प्रतियोगिताएँ आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिताओं के विषय ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ तथा ‘युवाओं की राष्ट्रीय एकता में भूमिका’ आदि रखे जा सकते हैं। आयोजित कार्यक्रम रन फॉर यूनिटी के तहत शनिवार को प्रातः 7:30 नगर पालिका निगम से एकता दौड़ प्रारंभ होकर घंटाघर, मुंबई बाजार,केवलराम चौराहा
बस स्टैंड, कहारवाडी, जलेबी चौक होते हुए पूरा नगर निगम कार्यालय पहुंचेगी, जहां राष्ट्रीय एकता की शपथ शपथ के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।
