⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » योग के साथ संस्कारों का भी पाठ पढ़ा रहा आदर्श योग एवं संस्कार प्रतिष्ठान*

योग के साथ संस्कारों का भी पाठ पढ़ा रहा आदर्श योग एवं संस्कार प्रतिष्ठान*

*योग के साथ संस्कारों का भी पाठ पढ़ा रहा आदर्श योग एवं संस्कार प्रतिष्ठान*

*तुलसी उद्यान में प्रतिदिन लग रहा निःशुल्क योग एवं संस्कार शिक्षा शिविर, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ले रहे स्वास्थ्य लाभ*

खण्डवा। स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ विचार और संस्कारित समाज के निर्माण के उद्देश्य से योगाचार्य लक्ष्मीनारायण गुप्त गुरुजी द्वारा संस्थापित आदर्श योग एवं संस्कार प्रतिष्ठान एवं जिला योग आयोग समिति द्वारा सराफा स्थित तुलसी उद्यान में नियमित निःशुल्क योग एवं संस्कार शिक्षा शिविर संचालित किया जा रहा है। आदर्श योग एवं जिला योग आयोग समिति के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जैन तथा सचिव एवं जिला योग आयोग के कोषाध्यक्ष नारायण बाहेती के नेतृत्व में संचालित इस शिविर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष योग का लाभ ले रहे हैं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

संस्था के सचिव नारायण बाहेती ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित शिविर में योग एवं प्राणायाम की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है। विशेष बात यह है कि यहां केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं नैतिक विकास पर भी ध्यान दिया जाता है। योगाभ्यास के साथ भजनों, संक्षिप्त प्रेरणादायी उपदेशों एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े विचारों के माध्यम से बच्चों एवं अन्य साधकों को संस्कार शिक्षा भी प्रदान की जाती है। संस्था का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ शरीर के साथ अच्छे विचारों एवं संस्कारों को भी अपने जीवन में अपनाए।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ एवं नियमित व्यायाम की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतिष्ठान द्वारा स्व. दामोदर गर्ग एवं डॉ. दिलीप जैन के सहयोग से तुलसी उद्यान में गार्डन जिम की मशीनें भी स्थापित करवाई गई हैं। संस्था के सदस्यों द्वारा इन मशीनों के साथ ही उद्यान के पेड़-पौधों की नियमित देखरेख एवं रखरखाव भी किया जाता है, ताकि उद्यान में आने वाले नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।

इस सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधि में डॉ. दिलीप जैन, जिला योग आयोग की उपाध्यक्ष आशा उपाध्याय, नारायण बाहेती, विजय सोनी, राम गंगराड़े, जितेंद्र राठौर, गौरव चौहान, हर्ष मंडलोई, द्वारका प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश गर्ग, आशीष दशोंदिया,शोभा आर्य, रीना व्यास, रेखा चौहान, ज्योति व्यास, राजकुमारी जैन,संगीता राठौड़ एवं निर्मला मालवीय नियमित रूप से अपनी सेवाएं एवं सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

संस्था के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित तुलसी उद्यान में आयोजित इस निःशुल्क योग शिविर में नियमित रूप से शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ लें तथा योग के साथ संस्कारों को भी अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।

योग से निरोगी काया, संस्कारों से श्रेष्ठ जीवन — यही प्रतिष्ठान का संकल्प है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
श्री जैन श्वेतांबर नवयुवक मंडल द्वारा सेवा के तीन प्रकल्पों में सहयोग।
श्री जैन श्वेतांबर नवयुवक मंडल द्वारा सेवा के तीन प्रकल्पों में सहयोग।
अगली खबर (Next) »
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)