⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » श्री जैन श्वेतांबर नवयुवक मंडल द्वारा सेवा के तीन प्रकल्पों में सहयोग।

श्री जैन श्वेतांबर नवयुवक मंडल द्वारा सेवा के तीन प्रकल्पों में सहयोग।

श्री जैन श्वेतांबर नवयुवक मंडल द्वारा सेवा के तीन प्रकल्पों में सहयोग।

खंडवा। दीपावली के पावन अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर नवयुवक मंडल द्वारा जीव दया एवं मानव सेवा की भावना से तीन सेवा प्रकल्पों में सहयोग प्रदान किया गया। मंडल के सदस्यों एवं दानदाताओं के सहयोग से सेवा कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस सेवा अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम केशव सेवा धाम में गो-ग्रास सेवा की गई। साथ ही वहाँ संचालित विकलांग आश्रम में निवासरत 27 बच्चों के लिए एक माह की किराना सामग्री उपलब्ध कराई गई।
इसके पश्चात लाइंस रोटी सेवा केंद्र में सहयोग प्रदान किया गया, जहाँ गांधी प्रसाद गदले, नारायण बाहेती, प्रतिदिन लगभग 150 से 200 मरीजों के परिजनों की भोजन की व्यवस्था की जाती है। मंडल की ओर से भोजन कराया गया।
अध्यक्ष रोहित मेहता ने बताया कि इन सेवा कार्यों का मुख्य उद्देश्य समाज में जीव दया, मानव सेवा एवं परोपकार की भावना को प्रोत्साहित करना है। सभी दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की मंगल भावना व्यक्त की। प्रचार मंत्री चंद्रकांत सांड ने बताया इस अवसर पर मंडल संरक्षक राकेश बम, अध्यक्ष रोहित मेहता, सचिव हनुमान सांड, कोषाध्यक्ष रमित शेठ, सहसचिव अजित मेहता सहित ललित मेहता, दिनेश मेहता, पीयूष चौरड़िया, संदेश बोथरा, अमित घिया, शेषमल खींचा,अंकेश बोथरा, आदित्य बोथरा, पंकज मेहता, नितिन कोचर, , तेजस सांड आदि सदस्य उपस्थित थे। मंडल ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा ही सच्ची साधना है और जरूरतमंदों की सेवा करना ही मानव जीवन का श्रेष्ठ उद्देश्य है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा एवं प्रस्तावित रोड चौड़ीकरण के संबंध में ओम्कारेश्वर का भ्रमण एवं बैठक का हुआ आयोजन*
आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा एवं प्रस्तावित रोड चौड़ीकरण के संबंध में ओम्कारेश्वर का भ्रमण एवं बैठक का हुआ आयोजन*
अगली खबर (Next) »
योग के साथ संस्कारों का भी पाठ पढ़ा रहा आदर्श योग एवं संस्कार प्रतिष्ठान*
योग के साथ संस्कारों का भी पाठ पढ़ा रहा आदर्श योग एवं संस्कार प्रतिष्ठान*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)