*आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा एवं प्रस्तावित रोड चौड़ीकरण के संबंध में ओम्कारेश्वर का भ्रमण एवं बैठक का हुआ आयोजन*

*खण्डवा सांसद माननीय ज्ञानेश्वर पाटिल, मान्धाता विधायक माननीय नारायण पटेल, जिला कलेक्टर खण्डवा श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारीगण रहे उपस्थित*
बैठक के दौरान आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाकर उन्हें समय सिमा में पूर्ण किये जाने हेतु संबंधितों को निर्देशित कया गया। साथ ही सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं के भारी संख्या में आगमन के दृष्टिगत होने वाले रोड चौड़ीकरण के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से विचार विमर्श किया गया। समस्त संबंधित विभाग प्रमुखों को सिंहस्थ से संबंधित समस्त कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाने हेतु निर्देशित किया गया।
