गर्ल्स डिग्री कॉलेज, खंडवा में युवा संवाद का आयोजन, लोकतंत्र के मूल्यों एवं युवाओं की भूमिका पर हुआ विचार-मंथन।
खंडवा। गर्ल्स डिग्री कॉलेज, खंडवा में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने लोकतंत्र के मूल्यों, राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व तथा सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचारों को सुना। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपाल तोमर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे तथा मुख्य वक्ता के रूप में खंडवा महापौर अमृता अमर यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम ढांगौरे एवं भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता शांतम दुबे ने किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के यशस्वी जिला अध्यक्ष सागर आरतानी की विशेष उपस्थिति रही। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने अपने विचारों के माध्यम से युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच लोकतांत्रिक चेतना का विस्तार करना तथा उन्हें समसामयिक विषयों पर विचारशील एवं जागरूक बनाना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार, युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अतिथियों, उपस्थितजनों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।।
