⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विधायक कंचन मुकेश तनवे ने की भेंट, खंडवा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विधायक कंचन मुकेश तनवे ने की भेंट, खंडवा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विधायक कंचन मुकेश तनवे ने की भेंट, खंडवा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

खंडवा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि वितरण के लिए बड़े कार्यक्रम सहित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के लिए मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित

खंडवा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर दशहरे एवं आगामी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से खंडवा विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने का आग्रह किया तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

विधायक कंचन मुकेश तनवे ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि खंडवा मुख्यालय पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि वितरण के अवसर पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री के खंडवा आगमन पर क्षेत्र में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण एवं प्रस्तावित कार्यों का भूमिपूजन भी किया जा सकता है।

इन प्रमुख विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा

1. खंडवा–मूंदी मार्ग: लगभग 180 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले खंडवा–मूंदी मार्ग का भूमिपूजन कराने का आग्रह किया।

2. खंडवा बाईपास: नहल्दा–भंडारिया कृषि महाविद्यालय से टीठिया जोशी तक लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खंडवा बाईपास मार्ग के भूमिपूजन का प्रस्ताव रखा।

3. गणेश गौशाला: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी प्राचीन गणेश गौशाला में 500 से अधिक गौमाताओं के संरक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि गौशाला निर्माण के लिए गौशाला के सदस्यों द्वारा भूमि क्रय की गई है। विधायक ने मुख्यमंत्री से गौशाला निर्माण का भूमिपूजन करने का आग्रह किया।

4. नगर निगम भवन: लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नगर निगम के नवीन भवन का लोकार्पण करने का आग्रह किया।

5. नवीन तहसील भवन: निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके तहसील भवन का लोकार्पण कराने का प्रस्ताव रखा।

6. टीठिया जोशी–सिरपुर मार्ग: इस मार्ग की प्रशासनिक स्वीकृति होने की जानकारी देते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री से वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि निर्माण कार्य आगे बढ़ सके और इसका भी भूमिपूजन हो जायेगा।

7. हाईटेक नर्सरी: खंडवा में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से हाईटेक नर्सरी स्थापित करने की पूर्व घोषित योजना का भूमिपूजन कराने का आग्रह किया।

8. खेल परिसर: खंडवा में खेल परिसर मैदान के निर्माण की पूर्व घोषित योजना को आगे बढ़ाते हुए भूमिपूजन कराने का अनुरोध किया।

9. तीन पुलिया ओवरब्रिज: खंडवा के तीन पुलिया ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के लिए मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया, ताकि नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

10. जावर–सिंहाड़ा माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना: विधायक ने योजना के कार्य की धीमी गति एवं निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने परियोजना की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि मां नर्मदा का जल किसानों के खेतों तक पहुंचाने वाली इस महत्वपूर्ण योजना में देरी से किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

11. खंडवा में एयरपोर्ट स्थापना: विधायक ने खंडवा में एयरपोर्ट स्थापित करने की मांग रखते हुए कहा कि इससे खंडवा सहित हरदा, बैतूल, खरगोन और बुरहानपुर के नागरिकों को भी लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में विकसित हो रही धार्मिक एवं पर्यटन सुविधाओं तथा रेल संपर्क के साथ हवाई सेवा शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

विधायक कंचन मुकेश तनवे ने मुख्यमंत्री के समक्ष खंडवा के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं के समाधान और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विषय रखे। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि खंडवा प्रवास के दौरान इन विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक निर्णय लिए जाएं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
डिजिटल युग की गंभीर चुनौती पर एक अनूठी पहल: शासकीय उ०मा०वि० रुस्तमपुर में शिक्षिका श्रद्धा गुप्ता के मार्गदर्शन में मनाया गया ‘ई-कचरा दिवस’।
डिजिटल युग की गंभीर चुनौती पर एक अनूठी पहल: शासकीय उ०मा०वि० रुस्तमपुर में शिक्षिका श्रद्धा गुप्ता के मार्गदर्शन में मनाया गया ‘ई-कचरा दिवस’।
अगली खबर (Next) »
*शराब मे किटनाशक दवा मिलाकर भाई एवं चचेरे भाई की हत्या कारित करने वाले अभियुक्त को दोहरा आजीवन कारावास*
*शराब मे किटनाशक दवा मिलाकर भाई एवं चचेरे भाई की हत्या कारित करने वाले अभियुक्त को दोहरा आजीवन कारावास*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)