⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल ने खाद्य पदार्थों के 50 से अधिक नमूने लिए

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल ने खाद्य पदार्थों के 50 से अधिक नमूने लिए

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल ने खाद्य पदार्थों के 50 से अधिक नमूने लिए
—
खंडवा//दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर खंडवा जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के सघन औचक निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी है। चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा भी विभिन्न स्थानों पर कुल 30 से अधिक नमूने जांच किए गए हैं। इसी क्रम में विभाग की टीम मयूरी डोंगरे एवं राधेश्याम गोले द्वारा जिले के पुनासा, मुंदी, गुड़ीखेड़ा, सिंगोट और धनगांव क्षेत्रों में विभिन्न प्रतिष्ठानों की जाँच कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राधेश्याम गोले ने बताया कि मंगलवार को ग्राम गुड़ीखेड़ा क्षेत्र के मास्टर होटल के विक्रेता अनोखी लाल मालवीय से मोतीचूर लड्डू तथा मावा मिठाई के नमूने लिए गए। खनूजा होटल एंड कोल्डड्रिंक्स बस स्टैंड, गुड़ीखेड़ा के विक्रेता राजेश खनूजा से मावा एवं बूंदी के नमूने लिए गए तथा मौके पर 5 किलोग्राम अमानक और संदिग्ध बूंदी लड्डू नष्ट कराए गए।
इसके अलावा ग्राम सिंगोट के सपना नमकीन भंडार से कश्मीरी सेव एवं तीखी सेव के नमूने लिए गए।
बुधवार को पुनासा स्थित श्री राजस्थान स्वीट्स से मावा मिठाई एवं नमकीन,चंद्रवंशी होटल से मावा, सेव एवम मोटी सेव, नागपुरे रेस्टोरेंट से बूंदी लड्डू तथा किराने से घी और रवा के कुल 9 नमूने एवं धनगांव स्थित देवांश ट्रेडर्स से घी एवं रवा के कुल 11 नमूने लिए गये। मुंदी क्षेत्र के सावरिया रेस्टोरेंट पुनासा रोड, मुंदी से खाद्य पदार्थ पनीर एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल, बस स्टैंड मुंदी स्थित शर्मा रेस्टोरेंट से मैदा, कचौरी मसाला, जलेबी, पोहा एवं समोसे के नमूने जाँच हेतु लिए गए। साथ ही, चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 25 नमूने जाँच हेतु संग्रहित किए गए। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 50 से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने जाँच हेतु लिए जा चुके हैं। संग्रहित नमूनों को राज्य खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है, जिनकी जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने हरसूद एवं बलड़ी ब्लॉक के विकास कार्यों की समीक्षा की
सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने हरसूद एवं बलड़ी ब्लॉक के विकास कार्यों की समीक्षा की
अगली खबर (Next) »
प्रधान जिला न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया
प्रधान जिला न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)