सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने हरसूद एवं बलड़ी ब्लॉक के विकास कार्यों की समीक्षा की

—
खंडवा//मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खंडवा श्री एश्वर्य वर्मा ने बुधवार को हरसूद एवं बलड़ी ब्लॉक में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। जनपद पंचायत हरसूद के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरसूद के अलावा खण्ड पंचायत अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पंचायत समन्वयक अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, सहायक परियोजना अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के विकासखंड समन्वयक, पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सहायक तथा अन्य शाखा प्रभारी भी मौजूद थे।
बैठक में ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत भवानिया अनुपस्थित पाया गया, जिस पर सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने उसके विरुद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने ग्राम पंचायत सडियापानी सरकार के सचिव, श्री धरमसिंह राठौड को निलंबित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत सडियापानी सरकार ग्राम रोजगार सहायक, श्री सुनिल देवडा का एक माह का वेतन काटने एवं जनपद कार्यलय हरसूद में अटैच करने के निर्देश भी दिये ।
किल्लौद जनपद के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री वर्मा ने बैठक लेकर सी.एम. हेल्प लाईन, ऑनलाईन टेक्स भुगतान, आवास संबल, समग्र, ई केवायसी, वी.बी.जी.राम जी परिवार पंजीयन, एनआरएलएम की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खंडवा श्री राकेश शर्मा, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह ठाकुर के अलावा सहायक यंत्री, उपयंत्री भी मौजूद थे।
