# माहेश्वरी संगिनी परिवार ने मनाया करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम
### पारंपरिक खेलों और तंबोले ने बांधा समां, सखियों ने उत्साह से लिया भाग

**खंडवा।** माहेश्वरी संगिनी परिवार की अध्यक्ष रीना गुप्ता के नेतृत्व में करवा चौथ की पूर्व संध्या पर फूड आइलैंड होटल में करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सखियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान करवा चौथ पर्व से जुड़े पारंपरिक खेलों का आयोजन प्रेरणा चांडक एवं दिव्या गुप्ता द्वारा किया गया। इन खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए विशेष पुरस्कार भी रखे गए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण करवा चौथ स्पेशल तंबोला रहा, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हंसी-खुशी, मनोरंजन और आपसी मेल-मिलाप से सजे इस आयोजन में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
माहेश्वरी संगिनी परिवार के इस आयोजन ने करवा चौथ के पारंपरिक पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया। पारंपरिक खेलों, तंबोले और सखियों के उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
