⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » करवा चौथ , बाजारों में रौनक; सुहाग सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाएं।

करवा चौथ , बाजारों में रौनक; सुहाग सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाएं।

करवा चौथ , बाजारों में रौनक; सुहाग सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाएं।

घंटाघर क्षेत्र में करवा, पूजन सामग्री और श्रृंगार की दुकानों पर रही चहल-पहल, ब्यूटी पार्लरों में भी बढ़ी भीड़।

खंडवा। करवा चौथ पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक छा गई है। बुधवार को पर्व की तैयारियों के लिए महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। घंटाघर क्षेत्र में सुहाग सामग्री, करवा, पूजा की थाली, छलनी, चूड़ियां, बिंदी और श्रृंगार के सामान की दुकानों पर महिलाओं की चहल-पहल रही। पर्व को लेकर ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिली।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाज सेवी सुनील जैन ने बताया की पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ महिलाएं व्रत रखती हैं। इस दिन सोलह श्रृंगार और पारंपरिक पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इसी के चलते बाजार में महिलाओं ने अपनी पसंद के अनुसार पूजन सामग्री और श्रृंगार का सामान खरीदा। करवा और पूजा की थाली के साथ सजावटी सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।

**श्रृंगार और मेहंदी का बढ़ा क्रेज**

पर्व के मद्देनजर ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़ रही। महिलाएं सजने-संवरने के लिए पार्लरों पहुंचीं। वहीं, मेहंदी लगवाने और हाथों को आकर्षक रूप देने के लिए भी महिलाओं में उत्साह नजर आया। पारंपरिक परिधानों के साथ मैचिंग चूड़ियां, बिंदी और अन्य श्रृंगार सामग्री की खरीदारी भी की गई।

**चांद के दीदार के बाद होगा व्रत का पारण**

करवा चौथ पर महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि-विधान से पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा के दर्शन, अर्घ्य और पति के दर्शन कर व्रत खोलने की परंपरा है। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। घरों में भी पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। बाजारों की रौनक और खरीदारी की चहल-पहल से शहर में त्योहार का माहौल दिखाई दे रहा है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
बालकों के भविष्य और पुनर्वास के लिए एसआईआर रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएं : प्रवीण शर्मा*
बालकों के भविष्य और पुनर्वास के लिए एसआईआर रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएं : प्रवीण शर्मा*
अगली खबर (Next) »
माहेश्वरी संगिनी परिवार ने मनाया करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम ### पारंपरिक खेलों और तंबोले ने बांधा समां, सखियों ने उत्साह से लिया भाग
माहेश्वरी संगिनी परिवार ने मनाया करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम ### पारंपरिक खेलों और तंबोले ने बांधा समां, सखियों ने उत्साह से लिया भाग
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)