*सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु खंडवा यातायात पुलिस का रात्रिकालीन निरीक्षण*

*इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर हाइटेंशन लाइन एवं ऊँचाई अवरोधकों का किया निरीक्षण, संबंधित एजेंसियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
दिनांक 27.10.2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय एवं थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह परिहार द्वारा इंदौर–इच्छापुर हाईवे स्थित मोकल गाँव टोल प्लाजा के पास हाइटेंशन लाइन एवं मार्ग पर स्थापित ऊँचाई अवरोधकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी एवं अन्य जिम्मेदार विभागों से समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा विद्युत लाइनों की ऊँचाई, ऊँचाई अवरोधकों की स्थिति, वाहन चालकों की सुविधा हेतु संकेतक एवं चेतावनी चिह्नों की उपलब्धता तथा रात्रि के समय उनकी स्पष्ट दृश्यता सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया संबंधित एजेंसियों को सभी स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि भारी एवं ऊँचे वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके तथा भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
*खंडवा यातायात पुलिस की आमजन से अपील*
खंडवा यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन चालकों से अपील है कि हाईवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा मार्ग पर लगे चेतावनी संकेतकों एवं ऊँचाई अवरोधकों का विशेष ध्यान रखें। सुरक्षित वाहन संचालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
