⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » शासकीय हाईस्कूल गणेशगंज में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित कर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी*

शासकीय हाईस्कूल गणेशगंज में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित कर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी*

*शासकीय हाईस्कूल गणेशगंज में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित कर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी*

खंडवा// पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार माह अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (National Cyber Security Awareness Month – NCSAM) घोषित किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 28.10.2026 को महिला थाना खंडवा एवं अजाक थाना खंडवा की संयुक्त टीम द्वारा शासकीय हाईस्कूल गणेशगंज में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी श्रीमती सुनीता भलराय, प्रभारी थाना अजाक खंडवा श्री श्याम सिंह भादले, उपनिरीक्षक श्री हरिकिशन सोनी, महिला सैनिक 04 पूजा कावेश्वर एवं चालक प्रधान आरक्षक 44 श्री राजेन्द्र यादव द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को UPI एवं ई-वॉलेट फ्रॉड, क्रेडिट/डेबिट कार्ड धोखाधड़ी, सिम स्वैप, फर्जी लोन ऐप, फिशिंग, फर्जी नौकरी के नाम पर ठगी, पार्सल स्कैम तथा फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कैम सहित अन्य साइबर अपराधों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही, साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता एवं शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए समझाया गया कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी एवं पासवर्ड साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन प्रलोभन के प्रति सतर्क रहें।

*खण्डवा पुलिस द्वारा आमजन एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।*

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु खंडवा यातायात पुलिस का रात्रिकालीन निरीक्षण*
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु खंडवा यातायात पुलिस का रात्रिकालीन निरीक्षण*
अगली खबर (Next) »
बालकों के भविष्य और पुनर्वास के लिए एसआईआर रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएं : प्रवीण शर्मा*
बालकों के भविष्य और पुनर्वास के लिए एसआईआर रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएं : प्रवीण शर्मा*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)