⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया थाना पदमनगर का भ्रमण*

“जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया थाना पदमनगर का भ्रमण*

*“जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया थाना पदमनगर का भ्रमण*

“जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यशाला के अंतर्गत आज दिनांक को छात्र-छात्राओं के लिए थाना भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को थाना पदमनगर, खण्डवा का भ्रमण करवाकर पुलिस की कार्यप्रणाली एवं थाने में संचालित विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया।

भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR), महिलाओं के लिए थाने में उपलब्ध विशेष सुविधाओं, बाल हितैषी कक्ष, पुलिस अभिरक्षा एवं हवालात की सुरक्षा व्यवस्था, थाना मालखाना, पुलिस के हथियार एवं उनके उपयोग तथा पुलिस संचार प्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही डायल-112 की कार्यप्रणाली एवं पुलिस वाहनों के उपयोग से भी परिचित कराया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

इस अवसर पर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, उनसे बचाव के उपाय, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए आधिकारिक पोर्टल (cybercrime.gov.in) के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

*थाना भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा युवाओं में कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित करना है।*

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
“जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को कराया गया थाना कोतवाली का भ्रमण*
“जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को कराया गया थाना कोतवाली का भ्रमण*
अगली खबर (Next) »
जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने किया थाना मोघट रोड का भ्रमण*
जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने किया थाना मोघट रोड का भ्रमण*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)