⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को कराया गया थाना कोतवाली का भ्रमण*

“जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को कराया गया थाना कोतवाली का भ्रमण*

*“जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को कराया गया थाना कोतवाली का भ्रमण*

खंडवा// मध्यप्रदेश पुलिस (सामुदायिक पुलिसिंग) एवं उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल के अंतर्गत संचालित “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यशाला के क्रम में आज दिनांक को छात्र-छात्राओं का थाना भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को थाना कोतवाली खण्डवा का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।

भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया, महिलाओं की सहायता हेतु थाने में उपलब्ध विशेष सुविधाओं, बाल हितैषी कक्ष, पुलिस अभिरक्षा एवं हवालात की सुरक्षा व्यवस्था, थाना मालखाना, पुलिस के पास उपलब्ध हथियारों एवं उनके उपयोग, पुलिस संचार प्रणाली, डायल-112 सेवा तथा पुलिस वाहनों के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

*इसके अतिरिक्त, छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, उनसे बचाव के उपाय, सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं सायबर अपराधों की शिकायत हेतु आधिकारिक पोर्टल (https://cybercrime.gov.in/home) के संबंध में भी जागरूक किया गया।*

इस थाना भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक सुरक्षा की भावना विकसित करना है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
एनजीओ पब्लिक फोरम द्वारा हुआ महाराष्ट्र पर्यटन एवं सांस्कृतिक महोत्सव समिति प्रदेश अध्यक्ष उमाजी बिसेन का नागरिक अभिनंदन*
एनजीओ पब्लिक फोरम द्वारा हुआ महाराष्ट्र पर्यटन एवं सांस्कृतिक महोत्सव समिति प्रदेश अध्यक्ष उमाजी बिसेन का नागरिक अभिनंदन*
अगली खबर (Next) »
“जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया थाना पदमनगर का भ्रमण*
“जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया थाना पदमनगर का भ्रमण*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)