⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » भुसावल डीआरएम श्री अग्रवाल खंडवा और ओंकारेश्वर पहुंचे।

भुसावल डीआरएम श्री अग्रवाल खंडवा और ओंकारेश्वर पहुंचे।

भुसावल डीआरएम श्री अग्रवाल खंडवा और ओंकारेश्वर पहुंचे।

करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आधुनिक स्टेशन को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।

समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने डीआरएम श्री अग्रवाल का किया स्वागत।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। नगर विकास की कड़ी में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है, खंडवा के प्राचीन रेलवे स्टेशन अब नया आधुनिक रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है, देश को विकसित बनाने की श्रेणी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा देश के कई बड़े शहरों में आधुनिक स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है, हर्ष का विषय की सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से खंडवा रेलवे स्टेशन भी नया आधुनिक रूप लेगा।  लगभग 400 करोड रुपए की लागत से खंडवा रेलवे स्टेशन का सौंदरीकरण एवं नया आधुनिक स्टेशन बनने जा रहा है तीन से चार मंजिला यह स्टेशन में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही स्टेशन पर कई लिफ्ट भी लगेगी जिनके माध्यम से बुजुर्गों को आने-जाने में सुविधा प्राप्त होगी। इस स्टेशन का भूमि पूजन वर्चुअल प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किया गया था, जिसके प्रथम चरण का कार्य लगभग 80 करोड रुपए का प्रारंभ हो चुका है। ठेकेदार द्वारा पार्सल ऑफिस में टेंपरेरी बुकिंग कार्यालय निर्मित किया जा रहा है, ताकि स्टेशन पर बने मजिस्ट्रेट कार्यालय,बुकिंग कार्यालय को तोड़कर नवीन कार्य प्रारंभ हो सके। मंगलवार को डीआरएम भुसावल पुनीत अग्रवाल रेलवे के अधिकारियों के साथ सुबह खंडवा पहुंचे और उन्होंने स्पेशल ट्रेन बोगी के माध्यम से खंडवा से सनावद ओंकारेश्वर का भ्रमण किया। श्री पुनीत अग्रवाल तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर भी पहुंचे जहां उन्होंने भोले बाबा के दर्शन किए। ओकारेश्वर से खंडवा पहुंचे श्री अग्रवाल ने रेलवे के अधिकारियों से आधुनिक स्टेशन को लेकर विस्तृत चर्चा की एवं कार्य को गति देने के निर्देश दिए, इस अवसर पर समाजसेवी व सांसद प्रवक्ता सुनील जैन, रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मनोज सोनी ने डीआरएम पुनीत अग्रवाल का स्वागत अभिनंदन किया एवं खंडवा से सनावद चल रही मेमू ट्रेन को ओंकारेश्वर तक चलाने का अनुरोध किया, साथ ही नवीन बनने जा रहे स्टेशन को लेकर भी चर्चा की। खंडवा रेलवे स्टेशन पर डीआरएम पुनीत अग्रवाल के साथ ही सीनियर डीसीएम अजय कुमार सीनियर डीएमई रोहित राजपूत, सीनियर डीईएन पंकज ध्वारे, डिप्टी सीई समस अहमद, सीनियर एडीईएन हरिओम मीणा,एडी ईएन सागर खाते, टी आई अरविंद शाह, सीसीआई बि.जी वर्मा वह अन्य अधिकारी उपस्थित थे। दोपहर में डीआरएम खंडवा से बुरहानपुर भुसावल के लिए रवाना हुए।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
थाना हरसूद पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार* *प्रकरण में संलिप्त एक अन्य साथी भी गिरफ्तार*
थाना हरसूद पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार* *प्रकरण में संलिप्त एक अन्य साथी भी गिरफ्तार*
अगली खबर (Next) »
हत्या के प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास एवं ₹1,500 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
हत्या के प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास एवं ₹1,500 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)