*थाना हरसूद पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार*
*प्रकरण में संलिप्त एक अन्य साथी भी गिरफ्तार*
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 27.10.2026 को थाना हरसूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डोटखेड़ा में एक व्यक्ति अवैध देशी पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ग्राम डोटखेड़ा पहुँची, जहाँ संदिग्ध व्यक्ति मिश्रीलाल पिता शिवराम पंवार, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम डोटखेड़ा की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। हथियार रखने संबंधी वैध लाइसेंस नहीं होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी मिश्रीलाल द्वारा जगदीश उर्फ जग्गा एवं धनपाल उर्फ धन्नु पिता दशरथ, निवासी ग्राम बोरीबांदरी की भी प्रकरण में संलिप्तता बताई गई है, जिस पर दोनों को भी आरोपी बनाया गया जाकर आरोपी धनपाल उर्फ धन्नु को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी जगदीश उर्फ जग्गा की तलाश एवं अग्रिम विवेचना जारी है।
*खण्डवा पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध हथियारों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।*
