⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » *SN कॉलेज (PM एक्सीलेंस कॉलेज) खण्डवा में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यशाला का आयोजन*

*SN कॉलेज (PM एक्सीलेंस कॉलेज) खण्डवा में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यशाला का आयोजन*

*SN कॉलेज (PM एक्सीलेंस कॉलेज) खण्डवा में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यशाला का आयोजन*

*विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं सामुदायिक पुलिसिंग के संबंध में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी*

खंडवा// मध्यप्रदेश पुलिस (सामुदायिक पुलिसिंग) एवं उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल के अंतर्गत PM एक्सीलेंस कॉलेज (SN कॉलेज), खण्डवा में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षा, जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजग बनाना रहा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों, महिला अपराध एवं महिला सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व तथा साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहने के संबंध में जागरूक किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को पुलिस भर्ती की प्रक्रिया एवं निर्धारित अर्हताओं के संबंध में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यशाला में महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डॉ. सोमपाल सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. गणेश प्रसाद दावरे, कार्यक्रम संयोजक प्राध्यापक श्री कुलदीप सिंह रावत एवं प्राध्यापक श्री राजेश सिसोदिया उपस्थित रहे एवं पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, निरीक्षक यातायात श्रीमती स्नेहा ठाकुर, निरीक्षक महिला अपराध श्रीमती सुनीता भलराय, निरीक्षक श्री बाबूलाल कुमरावत एवं साइबर सेल से प्रधान आरक्षक श्री जितेन्द्र राठौर उपस्थित रहे।

*इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सामाजिक सुरक्षा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।*

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जनसुनवाई: जन हेतु, जन सेतु ### नियमित जनसुनवाई से पुलिस और जनता के बीच मजबूत हो रहा विश्वास
जनसुनवाई: जन हेतु, जन सेतु ### नियमित जनसुनवाई से पुलिस और जनता के बीच मजबूत हो रहा विश्वास
अगली खबर (Next) »
थाना हरसूद पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार* *प्रकरण में संलिप्त एक अन्य साथी भी गिरफ्तार*
थाना हरसूद पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार* *प्रकरण में संलिप्त एक अन्य साथी भी गिरफ्तार*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)