# जनसुनवाई: जन हेतु, जन सेतु
### नियमित जनसुनवाई से पुलिस और जनता के बीच मजबूत हो रहा विश्वास
**पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश**
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न आवेदकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के निराकरण में तत्परता बरतने और आवेदकों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने पर जोर दिया।
नियमित जनसुनवाई के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को और मजबूत बनाना है।

