⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक शाम गुरुओं के चरणों के नाम कार्यक्रम हुआ आयोजित।

शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक शाम गुरुओं के चरणों के नाम कार्यक्रम हुआ आयोजित।

शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक शाम गुरुओं के चरणों के नाम कार्यक्रम हुआ आयोजित।

आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक पारिवारिक गेम शो, धार्मिक तंबोला एवं गरबा नृत्य का हुआ आयोजन।

समाज के द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से धर्म और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, ,,विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे,,

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर परिसर प्रांगण में एक शाम गुरुओं के चरणों के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन देश के महान दिगंबर संत हम सब के गुरु आचार्य विद्यासागर जी, आचार्य समय सागर जी, एवं पूज्य गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी का जन्म महोत्सव है। समाज के तीन रत्न, तीन ज्योति, एक ही प्रकाश, विद्यासागर, समय सागर, ज्ञानमती का हम सबको आशीर्वाद, आप तीनों से ही धर्म महान है, आपके जन्मोत्सव पर कोटि-कोटि प्रणाम है, समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि गुरुओं के जन्म महोत्सव शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्णिमा की चांदनी में सोमवार को शाम 7:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक ,,एक शाम गुरुओं के चरणों के नाम,, के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनों के संग अपनों के रंग धार्मिक पारिवारिक गेम शो और आचार्य श्री के जीवन पर आधारित धार्मिक महा तंबोला एवं भजनों पर गरबा कार्यक्रम आयोजित हुआ। सचिव सुनील जैन ने बताया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने शामिल होकर आयोजित कार्यक्रम की शुभकामना देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, इस प्रकार के धार्मिक खेलों के माध्यम से परिवार को एक करने का अद्भुत प्रयास है देश के महान संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने धर्म की प्रभावना के साथ राष्ट्रीय मिशन के कार्यों में भी बढ़ावा देकर समाज को जागृत किया, स्वदेशी अपनाएं, गौ माता की रक्षा सुरक्षा,गौशालाओं का निर्माण, जल संरक्षण, आज की आवश्यकता पानी बचाओ जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य आज सरकार के मिशन है, कार्यक्रम में श्वेतांबर समाज के अध्यक्ष अभय जैन ने भी शामिल होकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि शरद पूर्णिमा के इस कार्यक्रम में ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी मनोरंजन खेल भी आयोजित हुए। पारिवारिक गेम के रोमांचक मुकाबले में समाज के 10 परिवारों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान लोहड़िया परिवार, द्वितीय स्थान गदीया व गंगवाल परिवार, तृतीय स्थान रावका परिवार ने प्राप्त किया, धार्मिक तंबोला में प्रथम स्थान पर्व पाटनी ने प्राप्त किया, समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, सचिव सुनील जैन, ट्रस्ट मंडल के सदस्यों एवं अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बड़ी संख्या में समाज जन मातृशक्ति ने परिवार सहित उपस्थित होकर भाग लिया। समाज के अध्यक्ष संयोजक दिलीप पहाड़िया, प्रीति लोहाडिया, सुनीता पाटनी, नीतू जैन ने पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान कीया। स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम की रूपरेखा अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया द्वारा प्रस्तुत की गई, कार्यक्रम का संचालन प्रीति अमर लोहाडिया, नीतू राजेश जैन द्वारा किया गया, आभार समाज के सचिव सुनील जैन ने माना।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
दान और सेवा से समाज में बांटें खुशियां : कलेक्टर गुप्ता ‘सांझी दीपावली’ में शहरवासियों की सहभागिता की सराहना, 31 अक्टूबर से सुभाष नगर में लगेगा सेवा शिविर।
दान और सेवा से समाज में बांटें खुशियां : कलेक्टर गुप्ता ‘सांझी दीपावली’ में शहरवासियों की सहभागिता की सराहना, 31 अक्टूबर से सुभाष नगर में लगेगा सेवा शिविर।
अगली खबर (Next) »
जनसुनवाई: जन हेतु, जन सेतु ### नियमित जनसुनवाई से पुलिस और जनता के बीच मजबूत हो रहा विश्वास
जनसुनवाई: जन हेतु, जन सेतु ### नियमित जनसुनवाई से पुलिस और जनता के बीच मजबूत हो रहा विश्वास
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)