⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न, सिंचाई योजनाओं की हुई समीक्षा

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न, सिंचाई योजनाओं की हुई समीक्षा

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न, सिंचाई योजनाओं की हुई समीक्षा
—
किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने और सिंचाई योजनाओं के रखरखाव पर दिया जोर
—
खंडवा/जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता तथा अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिले की विभिन्न सिंचाई योजनाओं की समीक्षा करते हुए किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने, नहरों के रखरखाव तथा सिंचाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान पुनासा, किल्लौद, झिरनिया, पंधाना, छैगांवमाखन खंडवा और सिहाड़ा सिंचाई योजनाओं की प्रगति एवं संचालन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने झिरनिया एवं खंडवा सिंचाई परियोजना योजनाओं की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कालंका क्षेत्र के 12 गांवों को भी योजना से जोड़ने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पानी छोड़ने का समय निर्धारित करने पर जोर दिया, ताकि उन्हें व्यवस्थित तरीके से पानी मिल सके।
बैठक में पुनासा एवं किल्लौद सिंचाई योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक मेंटेनेंस कार्य समय पर कराने तथा किसानों को निर्धारित समय पर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। किल्लौद व पुनासा सिंचाई योजना में पानी की वसूली सुनिश्चित करने और अवैध जल कनेक्शनों पर रोक लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। बैठक में सिंचाई योजनाओं के बेहतर संचालन, जल वितरण व्यवस्था में सुधार तथा किसानों को सिंचाई के दौरान होने वाली परेशानियों का निराकरण करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों दिए।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*वत्सला विहार कॉलोनी में सीवरेज लाइन की माँग* *मांग को लेकर नगर निगम आयुक्त से मिले कॉलोनी वासी*
*वत्सला विहार कॉलोनी में सीवरेज लाइन की माँग* *मांग को लेकर नगर निगम आयुक्त से मिले कॉलोनी वासी*
अगली खबर (Next) »
माँ नवचंडी देवी धाम पर धूमधाम से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव, खीर पूरी एवं जलेबी का हुआ वितरण*
माँ नवचंडी देवी धाम पर धूमधाम से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव, खीर पूरी एवं जलेबी का हुआ वितरण*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)