*वत्सला विहार कॉलोनी में सीवरेज लाइन की माँग*
*मांग को लेकर नगर निगम आयुक्त से मिले कॉलोनी वासी*

खंडवा//*सिविल लाइन वार्ड क्रमांक 5 में स्थित वत्सला विहार कॉलोनी के रहवासी मंगलवार को निगम आयुक्त प्रियंका राजावत से मिले तथा कॉलोनी की समस्या बताते हुए माँग पत्र सौंपा।इसमें माँग की गई कि यहाँ के लोग विगत 10 वर्षो से सीवरेज लाइन से परेशान हैं। यहाँ चैंबर चौक होने से गंदा पानी बहकर सड़को पर आ जाता है। लगभग बीस वर्ष पुरानी सीवरेज लाइन वर्तमान में पूरी तरह चोक हो गई है। चैंबर भी फूट चुके है। कॉलोनी वासी बहुत परेशान हे।इस आशय का एक मांगपत्र मंगलवार को पार्षद रामसिंह रावत और रहवासी चंद्र कुमार साँड के साथ कॉलोनी वासियों ने नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत को सौंपा ।आयुक्त ने आश्वस्त किया की सीवरेज लाइन के लिए एस्टीमेट तैयार करवा कर बजट सैंक्शन होगा उसके पश्चात टेंडर की प्रक्रिया होगी फिर नई सिवरेज लाइन तैयार होगी जिससे कॉलोनी वासियों को उक्त समस्या से निजात मिल जायेगी।*
