⚡ बड़ी खबरें
• चीन एवं अन्य देशों में निर्मित पटाखों के विक्रय,भण्डारण एवं परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा ,रात्रि 8 बजे से पहले तथा रात्रि 10 बजे के बाद पटाखे चलाने पर रहेगा प्रतिबंध ,प्रतिबंधात्मक आदेश जारी• हाथी का अतिक्रमण किसान को पहुंची छती• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने बॉम्बे बाजार, सराफा बाजार एवं आईटीआई ग्राउंड स्थित फटाका बाजार का किया पैदल भ्रमण*• अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल• दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*• ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले
होम » India » सोशल मीडिया पर संगठन विरोधी पोस्ट के मामले में लव जोशी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित

सोशल मीडिया पर संगठन विरोधी पोस्ट के मामले में लव जोशी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित

सोशल मीडिया पर संगठन विरोधी पोस्ट के मामले में लव जोशी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित

रामकृष्ण दोगने और विभा पटेल ने कहा—संगठन सर्वोपरि, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी

खंडवा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने खंडवा के लव जोशी को सोशल मीडिया पर कथित रूप से लगातार संगठन विरोधी पोस्ट करने और अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले द्वारा 24 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में यह कार्रवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार किए जाने का उल्लेख है।
पत्र के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी को लव जोशी द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार संगठन विरोधी पोस्ट किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में उन्हें 24 अगस्त 2026 को पत्र जारी कर 2 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए थे। पत्र में कहा गया है कि निर्धारित समय पर उनका कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ और कथित अनुशासनहीनता जारी रहने के चलते निष्कासन का निर्णय लिया गया।
इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी खंडवा के प्रभारी एवं हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने तथा कांग्रेस नेत्री पूर्व महापौर भोपाल विभा पटेल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस संगठन की एकता, गरिमा और अनुशासन सर्वोपरि हैं। संगठन के नियमों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
दोनों प्रभारियों ने कहा कि गांधी भवन ट्रस्ट, कांग्रेस संगठन और पदाधिकारियों के संबंध में सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों को लेकर संबंधित व्यक्तियों को अपनी बात रखने और सुधार का अवसर दिया गया है। संगठन से जुड़ी किसी भी शिकायत या असहमति को अधिकृत मंच पर रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भ्रामक या मानहानिकारक सामग्री प्रसारित किए जाने के मामलों में उपलब्ध साक्ष्यों और लागू कानूनों के आधार पर शिकायत दर्ज कराने की मांग की जा सकती है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ तथ्यों और कानून का सम्मान करना भी आवश्यक है।
दोनों प्रभारियों ने दोहराया कि कांग्रेस संगठन की एकता, प्रतिष्ठा और अनुशासन बनाए रखना प्रत्येक कांग्रेसजन की जिम्मेदारी है। संगठनात्मक नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन अनिवार्य है तथा अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कोतवाली थाने में ली अपराध समीक्षा बैठक, समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कोतवाली थाने में ली अपराध समीक्षा बैठक, समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
अगली खबर (Next) »
*वत्सला विहार कॉलोनी में सीवरेज लाइन की माँग* *मांग को लेकर नगर निगम आयुक्त से मिले कॉलोनी वासी*
*वत्सला विहार कॉलोनी में सीवरेज लाइन की माँग* *मांग को लेकर नगर निगम आयुक्त से मिले कॉलोनी वासी*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)