*गांधी जयंती एवं स्वच्छता दिवस पर नगर निगम ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान*

झीलोध्यान एवं भैरव कुंड में जनप्रतिनिधियों ने किया सामूहिक श्रमदान, सफाई मित्रों का हुआ सम्मान
खंडवा, 2 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान–2026 के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत गांधी जयंती एवं स्वच्छता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान एवं सफाई मित्र सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान एवं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात झीलोध्यान एवं अष्टभुजा भैरव कुंड पहुंचकर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं निगम अधिकारियों ने सामूहिक श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इस दौरान उपस्थित सभी ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि गांधी जयंती का दिन स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराने का अवसर है। स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर जनजीवन का नियमित व्यवहार बने, इसके लिए जनभागीदारी आवश्यक है। सफाई मित्र प्रतिदिन शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उनके कार्य का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में निरंतर सहभागिता करने की अपील की।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवें, जिला महामंत्री श्री धर्मेन्द्र बजाज, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रियांशु चैरे, जिला उपाध्यक्ष श्री सुधांशु जैन, निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, पूर्व जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री अरूण सिंह मुन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल, श्रीमती हर्षा ठाकुर एवं श्रीमती प्राची टुटेजा उपस्थित रहे।
इसके साथ ही एमआईसी सदस्य श्री सोमनाथ काले, श्री राजेश यादव एवं श्री विक्की बावरें तथा पार्षदगण श्रीमती मोनिका बजाज, श्रीमती रानी वर्मा, श्री धर्मेन्द्र पालीवाल, श्री ओमप्रकाश सिलावट, श्री मो. सादिक बाठिया, श्री वेदप्रकाश मालाकार, श्री संतोष सारवान एवं श्री जीवन डिंडोरे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्री मंगलेश तोमर, श्री सोनू यादव, श्रीमती स्नेहा पाराशर, श्री अजय वर्मा, श्री सुनील जैन एवं श्रीमती प्रिति वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
नगर पालिक निगम की ओर से निगम आयुक्त श्रीमती प्रिंयका सिंह राजावत, स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय शुक्ला, श्री भूपेन्द्र सिंह बिसने, श्री गौरव खरे, श्री मनीष पंजाबी, श्री भुवन श्रीमाली, श्री अजय पटेल, श्री सखाराम भट्ट, श्री जाकिर अहमद, श्री अनिल सहरिया, श्री विजय वर्मा, श्री गणेश तिरोले, श्री सर्वेश मिश्रा, श्री भरत सुरजायें एवं श्री आदर्श शर्मा सहित समस्त निगम अधिकारी उपस्थित रहे।
