होम » India » आज सिंधी समाजजन कलाई पर बांधे महालक्ष्मी जी के सगड़े खोलकर करेंगे पूजन*

आज सिंधी समाजजन कलाई पर बांधे महालक्ष्मी जी के सगड़े खोलकर करेंगे पूजन*

*आज सिंधी समाजजन कलाई पर बांधे महालक्ष्मी जी के सगड़े खोलकर करेंगे पूजन*

*बिखरेंगी सतपुड़ा, खीर, सवैईया एवं हलवा की खुशबू*

खंडवा। सिंधी समाज द्वारा भादों मास शुक्ल पक्ष की राधाअष्टमी से 16 दिनों के लिए कच्चे सूत के 16 धागों पर 16 गठानों पश्चात हल्दी से पिलाकर कुटुंब की सुख समृद्धि की कामना के साथ महालक्ष्मी जी का सगडा मंत्रों उच्चारित कर अपनी कलाई पर बांधे सगडों को आज शनिवार को पूजन पश्चात खोला जायेगा। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि आज महालक्ष्मी जी के सगडा पूजन के लिए समाज की महिलाएं परिवार के संपूर्ण सदस्यों की कलाइयों पर बांधे पवित्र सगडा को खोलकर सतपुड़ा व्यंजन पर लपेटकर खीर, सवैईया एवं हलवा के साथ पूजन करने संध्या काल 6 बजें से रात्रि 10 बजें तक बड़ी संख्या में समाज के शिवधाम पंडित श्यामलाल शर्मा, पंडित गोपाल भारद्वाज, बाबा प्रह्लादराज दरबार सिंधी कॉलोनी एवं पदम नगर पंडित भारद्वाज के यहां पहुंचेंगीं। यहां सगड़ा पर्व की महात्तम कथा का श्रवण, पूजन तत्पश्चात अरदास के दौरान महालक्ष्मी जी से कुटुंब में सुख शांति एवं धन्यधान्य के भंडार भरे रहे की कामना की जायेगी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*गांधी जयंती एवं स्वच्छता दिवस पर नगर निगम ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान*
*गांधी जयंती एवं स्वच्छता दिवस पर नगर निगम ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान*
अगली खबर (Next) »
खण्डवा पुलिस की गुण्डा/बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी, माह सितंबर 2026 में 11 आरोपी हुए जिलाबदर, 03 बदमाशों की खुली गुण्डा फ़ाइल*
खण्डवा पुलिस की गुण्डा/बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी, माह सितंबर 2026 में 11 आरोपी हुए जिलाबदर, 03 बदमाशों की खुली गुण्डा फ़ाइल*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)