होम » India » गांधी जी के अंतिम व्यक्ति के ‘जंतर’ को आत्मसात करने की जरूरत : प्रतिभा रघुवंशी

गांधी जी के अंतिम व्यक्ति के ‘जंतर’ को आत्मसात करने की जरूरत : प्रतिभा रघुवंशी

गांधी जी के अंतिम व्यक्ति के ‘जंतर’ को आत्मसात करने की जरूरत : प्रतिभा रघुवंशी

गांधी भवन में गांधी जी-शास्त्री जी जयंती पर श्रद्धांजलि, नगर निगम तिराहे पर गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

खंडवा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर शुक्रवार
को प्रातः10 बजे कांग्रेसजनों ने गांधी भवन में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इसके पश्चात नगर निगम तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह को हथियार बनाकर देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। आज स्वतंत्र भारत में एक बार फिर गांधीजी के ‘जंतर’ को याद करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गांधीजी का संदेश था कि किसी निर्णय को लेने से पहले यह विचार किया जाए कि उसका समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। यदि निर्णय से उस व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है तो पूरी प्रतिबद्धता के साथ उसके लिए कार्य करना चाहिए।
श्री रघुवंशी ने कहा कि आज गांधीजी के विचारों को पढ़ने और आत्मसात करने की जरूरत और अधिक है। उन्होंने बताया कि गांधी भवन में शीघ्र ही एक लाइब्रेरी शुरू की जाएगी, जिसमें गांधीजी सहित पुराने नेताओं की दुर्लभ पुस्तकें उपलब्ध हैं। आम नागरिकों और युवाओं के लिए इसे खोला जाएगा। कांग्रेसजन भी सप्ताह में एक दिन दो घंटे इन पुस्तकों का अध्ययन करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. मुनीश मिश्रा ने गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री के नेतृत्व, सादगी, संवेदनशीलता और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए कहा कि केवल जयंती के अवसर पर महापुरुषों को याद करना पर्याप्त नहीं है। उनके विचारों और कार्य करने की पद्धति को समझकर जीवन में उतारना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांधीजी भारत के विकास में गांवों को महत्वपूर्ण इकाई मानते थे, वहीं जवाहरलाल नेहरू ने ग्रामीण विकास के साथ औद्योगिकीकरण पर भी जोर दिया। दोनों दृष्टिकोणों का गहराई से अध्ययन किए जाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में डॉ मुनीश मिश्रा, प्रतिभा रघुवंशी,शांतनु दीक्षित,डॉ जगदीशचंद्र चोरे,दीपक मुल्लू राठौर,देवेंद्र जैन,मनोज मंडलोई,श्रद्धा जीभेंकर,जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,रणधीर कैथवास,विकास व्यास, संदीप सोनी,नमित नीरज,दशरथ सिरसोटे,योगेश जांगिड़,मनोज सोनी,मयंक पाराशर,असलम गौरी,वामनराव जाधव,आशीष कपिल,नासिर खान,हुकुम मेलुन्दे,अहमद पटेल,शैलेन्द्र वर्मा,राजू वडूर,वकील नीलकंठ,समीर खान,भुवनेश्वर जोशी,चंद्रशेखर अटूट,आदिल मंसूरी,सुनील दिलावरे,नवनाथ सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल जैन ने किया एवं आभार शहर संगठन महासचिव विकास व्यास ने माना।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर सद्भावना मंच ने किया स्मरण*
*गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर सद्भावना मंच ने किया स्मरण*
अगली खबर (Next) »
स्वच्छता को आदत और संस्कार बनाने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प*
स्वच्छता को आदत और संस्कार बनाने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)