होम » India » *गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर सद्भावना मंच ने किया स्मरण*

*गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर सद्भावना मंच ने किया स्मरण*

*गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर सद्भावना मंच ने किया स्मरण*

खंडवा। सद्भावना मंच द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। माली कुआँ स्थित सद्भावना मंच कार्यालय में आयोजित स्मरण कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देकर पूरे विश्व को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम में सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन,जगदीशचंद्र चौरे,राधेश्याम शाक्य, ओमप्रकाश बरोले,ओम पिल्ले, अनूप शर्मा,अर्जुन बुंदेला, डॉ एम एम कुरैशी ,गणेश भावसार,कमल नागपाल,सुभाष मीणा एवं कैलाश पटेल आदि उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
थाना किल्लोद क्षेत्र के ग्राम भंवरली में नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने किया निरीक्षण*
थाना किल्लोद क्षेत्र के ग्राम भंवरली में नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने किया निरीक्षण*
अगली खबर (Next) »
गांधी जी के अंतिम व्यक्ति के ‘जंतर’ को आत्मसात करने की जरूरत : प्रतिभा रघुवंशी
गांधी जी के अंतिम व्यक्ति के ‘जंतर’ को आत्मसात करने की जरूरत : प्रतिभा रघुवंशी
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)