होम » India » *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर ने थाना खालवा के ग्राम मलगांव में किया जनसंवाद*

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर ने थाना खालवा के ग्राम मलगांव में किया जनसंवाद*

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर ने थाना खालवा के ग्राम मलगांव में किया जनसंवाद*

खंडवा// पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने, उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जानने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को अलग अलग थाना क्षेत्रो में जन संवाद कार्यक्रम किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। *इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर थाना खालवा के ग्राम मलगांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिसमे तहसीलदार श्री विनोद यादव, थाना प्रभारी खालवा श्रीमति अनुपम सिंह सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक व युवा उपस्थित रहे।*

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर* द्वारा युवाओं एवं उपस्थित नागरिकों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नशे के दुष्प्रभावों एवं यातायात नियमों के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशे का कारोबार, संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध से संबंधित जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। नागरिकों को भरोसा दिलाया गया कि प्राप्त सूचनाओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया जाकर खण्डवा पुलिस द्वारा इस प्रकार के जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने तथा अपराधों की रोकथाम में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा थाना किल्लोद का आकस्मिक निरीक्षण*
*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा थाना किल्लोद का आकस्मिक निरीक्षण*
अगली खबर (Next) »
थाना किल्लोद क्षेत्र के ग्राम भंवरली में नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने किया निरीक्षण*
थाना किल्लोद क्षेत्र के ग्राम भंवरली में नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने किया निरीक्षण*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)