होम » India » *पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा थाना किल्लोद का आकस्मिक निरीक्षण*

*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा थाना किल्लोद का आकस्मिक निरीक्षण*

*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा थाना किल्लोद का आकस्मिक निरीक्षण*

पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा थाना किल्लोद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराधों एवं विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने, फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

साथ ही CCTNS सॉफ्टवेयर पर अपराध एवं प्रकरणों से संबंधित सभी आवश्यक प्रविष्टियां समय पर एवं त्रुटिरहित दर्ज करने तथा विवेचना कार्य में उपलब्ध टैबलेट का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग करते हुए आवश्यक दस्तावेजों, विवेचना संबंधी कार्यवाही एवं प्रकरण की प्रगति को डिजिटल रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

थाना पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित कार्रवाई करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा थाना किल्लोद में किया जनसंवाद, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा थाना किल्लोद में किया जनसंवाद, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
अगली खबर (Next) »
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर ने थाना खालवा के ग्राम मलगांव में किया जनसंवाद*
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर ने थाना खालवा के ग्राम मलगांव में किया जनसंवाद*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)