होम » India » गांधी भवन में आज मनेगी महात्मा गांधी जी-लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती, कांग्रेसजन होंगे शामिल

गांधी भवन में आज मनेगी महात्मा गांधी जी-लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती, कांग्रेसजन होंगे शामिल

गांधी भवन में आज मनेगी महात्मा गांधी जी-लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती, कांग्रेसजन होंगे शामिल

गांधी भवन में आज मनेगी महात्मा गांधी जी-लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती, कांग्रेसजन होंगे शामिल
खंडवा/
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर शुक्रवार को गांधी भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। इसमें कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा उनके आदर्शों और विचारों को स्मरण करेंगे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता का संदेश देकर देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। जयंती के अवसर पर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।
कार्यक्रम के लिए प्रतिभा रघुवंशी, विकास व्यास, विशाल जैन एवं इमरान गौरी ने कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में गांधी भवन पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पितृ तर्पण के लिए खंडवा में 2 से 8 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह।
पितृ तर्पण के लिए खंडवा में 2 से 8 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह।
अगली खबर (Next) »
‘Comrades, return to Jantar Mantar’: Neha tells protesters to not be intimidated
‘Comrades, return to Jantar Mantar’: Neha tells protesters to not be intimidated
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)